Roman Reigns vs Seth Rollins: WWE Royal Rumble मैच में किस दिग्गज का पलड़ा रहा है भारी, कौन है बेहतर?

WWE
WWE Royal Rumble मैच में किसके आंकड़े हैं बहुत ज्यादा अच्छे? (Photo: WWE.com)

Roman Reigns-Seth Rollins Comparison Rumble Match: WWE Royal Rumble 2025 का आयोजन 1 फरवरी को होने वाला है। सभी इसे लेकर काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। इस बार मेंस रॉयल रंबल मैच में बड़े सितारे नज़र आएंगे। रोमन रेंस (Roman Reigns), सीएम पंक, जॉन सीना और सैथ रॉलिंस जैसे बड़े स्टार्स ने अपनी एंट्री का ऐलान कर दिया है। खैर रंबल मैच में रेसलर्स के प्रदर्शन पर भी नज़र डालना जरूरी है। रोमन और रॉलिंस ने मेन रोस्टर में अपना करियर द शील्ड ग्रुप में साथ में शुरू किया था। दोनों आज कंपनी के टॉप स्टार बन चुके हैं। इनका रंबल मैच में इतिहास काफी तगड़ा रहा है।

Ad
Ad

WWE Royal Rumble मैच में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

रॉयल रंबल मैच में लंबे समय से रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस धमाकेदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। दोनों स्टार्स ने पहली बार साल 2014 के रंबल मैच में एंट्री की थी। आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन मुकाबले में रॉलिंस को रेंस ने ही एलिमिनेट किया था। तब से अभी तक दोनों 6 बार इस बड़े मैच का हिस्सा बन चुके हैं। सैथ और रेंस एक बार मुकाबला जीत भी चुके हैं। रोमन ने 2015 और सैथ ने 2019 में इतिहास रचा था।

youtube-cover
Ad

अगर आप रोमन रेंस के रंबल मैचों के आंकड़ों को करीब से देखेंगे तो वो चार मुकाबलों के उपविजेता रहे हैं। 2016 में हुए मैच में वो तीसरे स्थान पर रहे थे। इस मामले में सैथ रॉलिंस उनके आसपास भी नहीं हैं। वो एक बार भी रनरअप नहीं रहे हैं और उन्होंने टॉप-4 में सिर्फ तीन बार जगह बनाई है। रॉलिंस ने अभी तक अपने छह मुकाबलों में 18 एलिमिनेशन किए हैं। वहीं रेंस 32 एलिमिनेशन के साथ उनसे कहीं ऊपर हैं।

रोमन रेंस ने साल 2016 में करीब 1 घंटा मुकाबले में व्यतीत किया था। सैथ रॉलिंस 2014 में लगभग 48 मिनट मैच में रहे थे। इस मामले में भी रेंस आगे ही हैं। अगर आप ओवरऑल परफॉर्मेंस पर नज़र डालेंगे तो आपको रेंस ही अव्वल दिखेंगे। रंबल मैच में रोमन का प्रदर्शन रॉलिंस से बहुत ज्यादा बेहतर है। खैर अब ये देखना होगा कि इस साल होने वाले मुकाबले में दोनों किस अंदाज में नज़र आएंगे। रोमन 2020 के बाद पहली बार बड़े मैच का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications