WWE ने Raw के Netflix डेब्यू के लिए बदला प्लान! Roman Reigns को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी; जानें पूरा मामला

WWE
रोमन रेंस करेंगे Raw को मेन इवेंट? (Photo: WWE.com)

Raw on Netflix Debut Main Event Revealed: WWE इस समय Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड की तैयारी में लगी हुई है। इसे लेकर कई बड़े मैचों का ऐलान किया जा चुका है और यहां तक कि रोमन रेंस (Roman Reigns) भी एक्शन में दिखाई देने वाले हैं। Raw के मेन इवेंट को लेकर हर कोई उत्साहित है और इस बीच रिपोर्ट सामने आ रही है कि कंपनी ने प्लान बदले हैं और असली ट्राइबल चीफ को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

Ad
Ad

Raw के Netflix प्रीमियर किकऑफ शो देखने को मिला, जिसमें माइकल कॉल ने खुलासा किया था कि सीएम पंक और सैथ रॉलिंस का मैच इस ऐतिहासिक शो के मेन इवेंट में देखने को मिलेगा। अब जो रिपोर्ट सामने आ रही है कि उसके मुताबिक रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का ही मैच मेन इवेंट में होगा।

WrestleVotes Radio ने बताया है कि ट्राइबल कॉम्बैट मैच से ही Raw का अंत होगा। WWE रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के मैच को मेन इवेंट में कराती है, तो निश्चित तौर पर असली ट्राइबल चीफ के ऊपर इसे यादगार बनाने की जिम्मेदारी होगी। इस मैच में उला फाला और ट्राइबल चीफ का पद दांव पर होने वाला है। वो इसे जीतने के लिए काफी ज्यादा बेताब हैं और उनके लिए यह सम्मान की लड़ाई होने वाली है।

Ad

WWE में क्या सोलो सिकोआ को हरा पाएंगे रोमन रेंस?

WrestleMania XL में रोमन रेंस के अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हारने के बाद सोलो सिकोआ ने ब्लडलाइन पर कंट्रोल बनाया और इसी के साथ उन्होंने नए साथियों (टोंंगा ब्रदर्स और जेकब फाटू) को अपने साथ जोड़ा। रेंस वापसी के बाद से ही उला फाला वापस हासिल करने में लगे हुए हैं, लेकिन अभी तक उनके हाथ कामयाबी नहीं लगी है।

Raw के Netflix डेब्यू में रेंस के सामने नए ट्राइबल चीफ की मुश्किल चुनौती होने वाली है। इस मैच में जेकब फाटू और टामा टोंगा के दखल होने की पूरी उम्मीद है। इसके अलावा ड्रू मैकइंटायर और द रॉक भी इस मैच में अहम भूमिका निभाते हुए असली ट्राइबल चीफ की हार का कारण बन सकते हैं। रेंस की मदद के लिए जिमी उसो, जे उसो और सैमी ज़ेन आगे आ सकते हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications