Roman Reigns: WWE Elimination Chamber 2023 का आयोजन 18 फरवरी को होगा। इस शो में सबसे बड़ा मैच रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैमी ज़ेन (Sami Zayn) के बीच होगा। पिछले हफ्ते ही इस टाइटल मैच का ऐलान किया गया गया था। इस इवेंट से पहले रेंस ने अब खतरनाक धमकी पूर्व चैंपियन ज़ेन को दे दी है। रोमन रेंस ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, इस समय अपने परिवार के साथ प्यार बांट लो क्योंकि 10 दिन बाद मैं Elimination Chamber में पूरी दुनिया के सामने तुम्हारी हालत खराब करूंगा। View this post on Instagram Instagram PostWWE Elimination Chamber में Roman Reigns को मिलेगी चुनौतीRoyal Rumble 2023 से इस राइवलरी की शुरूआत हुई थी। यहां केविन ओवेंस और रोमन रेंस के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। इस मैच में रेंस ने जीत हासिल की। इसके बाद उन्होंने द उसोज़ और सोलो सिकोआ के साथ मिलकर केविन की जमकर पिटाई की। अपने दोस्त की बुरी हालत सैमी ज़ेन देख नहीं पाए और उन्होंने चेयर से रेंस के ऊपर अटैक कर दिया था। जे उसो को भी गुस्सा आ गया था। हालांकि वो रेंस, जिमी उसो और सोलो सिकोआ को छोड़कर बैकस्टेज चले गए थे। रेंस को गुस्सा आया और उन्होंने जिमी, सिकोआ के साथ मिलकर ज़ेन की हालत खराब कर दी।पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रोमन रेंस ने अपना प्रोमो दिया। इस बीच ज़ेन ने पीछे से आकर रेंस के ऊपर हमला कर दिया था। उन्होंने जबरदस्त स्पीयर रोमन को दिया। सैमी ने इसके बाद रेंस को टाइटल मैच के लिए चुनौती दे दी। जिमी उसो और सिकोआ ने आकर इसके बाद सैमी के ऊपर अटैक किया। रोमन ने भी ज़ेन की चुनौती को स्वीकार कर लिया। आपको बता दें Elimination Chamber 2023 का आयोजन कनाडा में होगा। सैमी ज़ेन का होमटाउन होने की वजह से उन्हें बहुत फायदा मिलेगा। फैंस उन्हें जबरदस्त अंदाज में चीयर करेंगे। रेंस ने तो सैमी को लेकर अपनी हुंकार भर दी है। अब देखना होगा कि ज़ेन इसका क्या जवाब देंगे। दोनों के बीच होने वाले मुकाबले में फैंस को बहुत मजा आएगा।Sami Zayn@SamiZaynTurn those clapping hands into angry balled fists.196771289WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।