WWE में Roman Reigns के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज; 11 साल बाद पहली बार हुआ बड़ा कारनामा; विनिंग स्ट्रीक का भी अंत

WWE
रोमन रेंस की हुई हार (Photo: WWE.com)

Roman Reigns streak broken: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए रॉयल रंबल (Royal Rumble 2025) प्रीमियम लाइव इवेंट बिल्कुल भी यादगार नहीं रहा और उन्हें तगड़े झटके लगे हैं। एकमात्र ट्राइबल चीफ को ना सिर्फ रंबल मैच में हार का सामना करना पड़ा, बल्कि उनकी कई स्ट्रीक का भी अंत हो गया है। इसी के साथ उनका WrestleMania 41 में टाइटल मैच हासिल करने का मौका भी जाता दिख रहा है।

Ad
Ad

रोमन रेंस 2022 के बाद से लगातार Royal Rumble में जीत दर्ज कर रहे थे, लेकिन आखिरकार 3 साल बाद उनकी इस स्ट्रीक का अंत हो गया। रेंस को 2022 में सैथ रॉलिंस के खिलाफ DQ के जरिए हार मिली थी। इसके बाद उन्होंने 2023 में केविन ओवेंस और 2024 में एजे स्टाइल्स, एलए नाइट और रैंडी ऑर्टन को हराते हुए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया था।

Royal Rumble 2025 में भी रेंस इसी स्ट्रीक के साथ आए थे, लेकिन सीएम पंक द्वारा एलिमिनेट किए जाने के साथ ही उनकी स्ट्रीक का अंत हो गया है। इसके साथ ही Royal Rumble मैच में भी रेंस के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। रेंस ने पहली 2014 में Royal Rumble मैच में हिस्सा लिया था और इसके बाद से यह पहला मौका था जब वो इस मुकाबले के अंतिम 3 स्टार्स में शामिल नहीं थे।

आपको बता दें कि रेंस ने 2015 में यह मैच जीता था। 2014, 2017, 2018 और 2020 में रनर अप रहे थे और 2016 में एलिमिनेट होने वाले 28वें सुपरस्टार थे। हालांकि, इस बार वो टॉप 5 में भी नहीं थे और 25वें स्थान पर एलिमिनेट हुए। किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि उनका इस तरह हाल का होगा। हैरानी इसलिए भी हो रही है क्योंकि ट्राइबल चीफ के रूप में उनका यह पहला रंबल मैच था और उसमें इस तरह का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज होना उनके लिए अच्छा नहीं है।

WWE में क्या होगा रोमन रेंस का अगला कदम?

रोमन रेंस ने बताया था कि वो Royal Rumble मैच जीतते हुए WrestleMania 41 में कोडी रोड्स को अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करेंगे। हालांकि, अब उनके लिए यह राह काफी ज्यादा मुश्किल हो गई है और मौजूदा हालात को देखते हुए लग नहीं रहा कि उन्हें टाइटल मैच मिल पाएगा। रंबल का अंत जिस तरह हुआ उसे देखते हुए उनकी दुश्मनी सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के साथ शुरू हो सकती है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications