WWE Crown Jewel 2023 में Roman Reigns के संभावित विरोधी को लेकर आया बड़ा अपडेट, मेगा स्टार से होगी भिड़ंत?

Ujjaval
WWE दिग्गज रोमन रेंस के संभावित विरोधी को लेकर अपडेट
WWE दिग्गज रोमन रेंस के संभावित विरोधी को लेकर अपडेट

Roman Reigns: WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) का आयोजन सऊदी अरब में होने वाला है। फास्टलेन (Fastlane 2023) के बाद अब यह WWE का अगला बड़ा इवेंट है। इस शो में कई बड़े स्टार्स नज़र आ सकते हैं और बताया जा रहा है कि रोमन रेंस (Roman Reigns) भी शो का हिस्सा बनेंगे। उनके चैलेंजर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

Ad

Wrestling Observer Radio के डेव मैल्टज़र ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एलए नाइट संभावित तौर पर रोमन रेंस को Crown Jewel में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर सकते हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि SmackDown के अगले शो द्वारा इसका खुलासा होगा। उन्होंने कहा,

"अगले शो में हमें संभावित तौर पर पता चल जाएगा कि Crown Jewel 2023 शो का मेन इवेंट क्या रहने वाला है। शायद एलए नाइट इसमें नज़र आएंगे।"
Ad

थोड़े समय पहले खबरें सामने आई थी कि जॉन सीना और रोमन रेंस के बीच सऊदी अरब में मैच होगा। बाद में इस खबर का खंडन किया गया। अभी की स्टोरीलाइन देखकर ऐसा लग रहा है कि एलए नाइट ही रेंस को SmackDown के अगले एपिसोड में कंफ्रंट करते हुए नज़र आ सकते हैं।

WWE SummerSlam 2023 में Roman Reigns ने लड़ा था आखिरी मैच

रोमन रेंस ने SummerSlam 2023 में जे उसो के खिलाफ मैच लड़ा था। दोनों ही स्टार्स ट्राइबल कॉम्बैट मैच में आमने-सामने आए थे। यहां अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप और ट्राइबल चीफ का पद दांव पर लगा था। अंत में जिमी उसो ने दखल दिया और अपने जुड़वां भाई जे उसो पर हमला कर दिया। रोमन रेंस ने इस धोखे का फायदा उठाया और जे को हराकर अपनी चैंपियनशिप रिटेन की।

ट्राइबल चीफ SummerSlam के बाद हुए SmackDown के एपिसोड में दिखाई दिए थे। इसके बाद से रेंस पूरी तरह टीवी से दूर हैं। ब्लू ब्रांड के आखिरी एपिसोड द्वारा ऐलान हुआ था कि Fastlane 2023 के बाद होने वाले SmackDown के पहले एपिसोड में रोमन नज़र आएंगे। देखना होगा कि रोमन रेंस अपने भाइयों (जिमी उसो और सोलो सिकोआ) की Fastlane 2023 में हार पर किस तरह की प्रतिक्रिया देते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications