WWE SummerSlam में क्यों नहीं होगी रोमन रेंस की वापसी? दिग्गज ने सबसे बड़ी वजह का किया खुलासा 

WWE में वापसी रोकी जा सकती है (Photo: WWE.com)
WWE में रोमन रेंस वापसी रोकी जा सकती है (Photo: WWE.com)

Roman Reigns return possibly delayed: WWE फैंस इस बात को लेकर कयास और उम्मीद लगा रहे हैं कि रोमन रेंस (Roman Reigns) समरस्लैम (SummerSlam 2024) में वापसी कर सकते हैं। सोलो सिकोआ इस प्रीमियम लाइव इवेंट में कोडी रोड्स से अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए लड़ने वाले हैं। एक रेसलिंग दिग्गज को लगता है कि यह समय भले ही सही है लेकिन कंपनी थोड़ा इंतजार कर सकती है।

Ad

रोमन रेंस को WrestleMania XL के बाद से टीवी पर नहीं देखा गया है। फैंस उन्हें वापस देखना चाहते हैं और इसके लिए आवाज भी उठाते हैं। रेसलिंग ऑब्जर्वर के डेव मैल्टज़र ने हाल में इसके बारे में बात की और उन्होंने रोमन के WWE SummerSlam 2024 में संभावित वापसी को लेकर राय रखी। उन्होंने देरी की उम्मीद के साथ ही इसका कारण बताते हुए कहा

"यह होना अब लगभग तय है और इसकी टाइमिंग भी सही है। वह आसानी से इसको कुछ महीनों के लिए रोक सकते हैं क्योंकि सोलो सिकोआ vs रोमन रेंस एक WrestleMania जैसा मैच महसूस होता है जो कि कोडी रोड्स और द रॉक के साथ किया जा सकता है।"
youtube-cover
Ad

पूर्व WWE होस्ट को लगता है कि रोमन रेंस वापसी करने पर कोडी रोड्स से बड़े बेबीफेस बन सकते हैं

मैट कैंप पूर्व WWE होस्ट हैं और उन्होंने अपने Wrestling with Matt पॉडकास्ट में माना कि रोमन रेंस वापसी करने पर कोडी रोड्स से ज्यादा बड़े बेबीफेस बन सकते हैं। उनका मानना था कि इसके कारण कंपनी में एक ही समय पर दो बड़े बेबीफेस होंगे जोकि WWE इतिहास में बेहद कम बार ही हुआ है।

रोमन रेंस WrestleMania XL में अपना टाइटल हारने से पहले एक हील थे जोकि पिछले तीन साल से भी अधिक समय से इसी किरदार को कर रहे थे। ऐसे में अगर वह एक बेबीफेस बन जाते हैं तो उसका रिएक्शन फैंस की तरफ से कैसा होगा, यह देखने वाली बात होगी। उनकी रिंग से दूरी के दौरान फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता बेहद बढी है। फैंस उन्हें वापस देखना चाहते हैं और उनकी वापसी से जुड़ा हुआ मोमेंट इस साल का WWE का सबसे यादगार पल बन सकता है।

youtube-cover

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications