WWE में Roman Reigns की वापसी के मिले बहुत बड़े संकेत, संभावित तारीख आई सामने

WWE दिग्गज रोमन रेंस जल्द आ सकते हैं वापस (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज रोमन रेंस जल्द आ सकते हैं वापस (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Return Date Teased: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) की वापसी की तारीख शायद सामने आई है। ऐसा इसलिए क्योंकि सोशल मीडिया पर हाल में एक पोस्ट हुई, जिसके जरिए यह अंदाजा लगा है। रोमन रेंस WrestleMania XL के बाद सीधा SummerSlam 2024 में वापस आए थे। उन्होंने सोलो सिकोआ पर हमला किया था और यही सिलसिला उन्होंने 9 अगस्त 2024 वाले SmackDown में भी जारी रखा था। 16 अगस्त 2024 को हुए SmackDown में उनपर न्यू ब्लडलाइन ने हमला कर दिया था। वह तब से ही WWE टीवी पर नहीं दिखाई दिए हैं।

Ad

SmackDown अगले सप्ताह से FOX की जगह USA नेटवर्क का हिस्सा हो जाएगा। USA नेटवर्क ने हाल में एक सोशल मीडिया पोस्ट की, जिसमें वह अगले हफ्ते के एपिसोड को हाइप करने का प्रयास कर रहे थे। इसमें रोमन रेंस की तस्वीर थी और उसपर एक हफ्ता दूर लिखा हुआ था। यह एक तरह का टीज था कि अगले सप्ताह असली ट्राइबल चीफ आ सकते हैं। हालांकि, उन्होंने सिर्फ इसके संकेत दिए और कुछ भी कन्फर्म नहीं किया। USA नेटवर्क ने अपने पोस्ट में लिखा,

"असली ट्राइबल चीफ ने अपनी बात कह दी है। SmackDown अपने घर USA नेटवर्क पर 13 सितंबर को वापस आ रहा है। एक्नॉलेज कीजिए।"

आप उनका सोशल मीडिया पोस्ट यहां देख सकते हैं:

Ad

सोलो सिकोआ ने रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में खुद को ट्राइबल चीफ बना लिया था। उन्होंने WrestleMania XL के बाद हुए SmackDown में WWE डेब्यू कर रहे टामा टोंगा के साथ मिलकर जिमी उसो पर हमला कर दिया था। उन्होंने 28 जून 2024 को मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हुए SmackDown में पॉल हेमन पर भी हमला कर दिया था। रोमन के साथियों को दूर करने के दौरान उन्होंने टामा टोंगा, टांगा लोआ और जेकब फाटू को रेंस के ग्रुप द ब्लडलाइन का हिस्सा बनाया।

WWE दिग्गज रोमन रेंस टीवी से दूर रहते हुए एक शो पर नजर आए

रोमन रेंस और उनके वाइजमैन पॉल हाल में Bloomberg Live पर नजर आए थे। इस दौरान पॉल ने रोमन के एक ऐसे कीर्तिमान की बात की थी, जिसने सबको खुशी दी थी। रोमन की SummerSlam 2024 में वापसी करने वाली वीडियो पर सोशल मीडिया पर 205 मिलियन व्यूज आ चुके हैं, जो अपने आप में एक कीर्तिमान है। यह देखना होगा कि जब रोमन फिर से वापसी करते हैं, तो उसको कितने लोग देखते हैं।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications