रोमन रेंस के फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी, मिलेगा डबल धमाका, WWE दिग्गज को लेकर हुआ बहुत बड़ा ऐलान

Ujjaval
WWE में रोमन रेंस की एक और अपीयरेंस कन्फर्म (Photo: WWE.com)
WWE में रोमन रेंस की एक और अपीयरेंस कन्फर्म (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Another SmackDown Appearance Confirmed: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के अगले एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) नज़र आने वाले हैं। फैंस उनकी अपीयरेंस के लिए बहुत उत्साहित नज़र आ रहे हैं। रेंस ने SummerSlam 2024 में वापसी की थी और अब फैंस उनके अगले कदम के बारे में जानना चाहते हैं। रोमन सिर्फ ब्लू ब्रांड के अगले शो में ही नज़र नहीं आएंगे, बल्कि वो अगले हफ्ते होने वाले SmackDown में भी दिखाई देंगे।

Ad

Kia Center ने हाल ही में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि रोमन रेंस अगले हफ्ते के SmackDown के एपिसोड का भी हिस्सा बनने वाले हैं। इसका अर्थ है कि वो लगातार दो हफ्तों तक ब्लू ब्रांड में नज़र आएंगे। यह फैंस के लिए डबल धमाका है। आपको बता दें कि ब्लू ब्रांड के अगले हफ्ते के शो का आयोजन 16 अगस्त 2024 को ऑर्लैंडो, फ्लोरिडा के Kia Center में होगा। अब एरीना ने खुद ही रेंस की अपीयरेंस को कन्फर्म कर दिया है। लगातार दो हफ्ते रोमन बवाल मचा सकते हैं।

आप नीचे उनकी सोशल मीडिया पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

WWE SummerSlam में सोलो सिकोआ पर हमला करने का कारण बता सकते हैं रोमन रेंस

SummerSlam 2024 में कोडी रोड्स और सोलो सिकोआ के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच तय हो गया। यह मुकाबला ब्लडलाइन रूल्स के तहत हुआ था और इसमें काफी बवाल मचा। अंत में लगा कि सोलो सिकोआ जीत के करीब हैं, तभी रोमन रेंस की चौंकाने वाली वापसी हुई

उन्होंने आकर सोलो सिकोआ पर सुपरमैन पंच और स्पीयर लगाया। इस चीज़ का फायदा उठाकर कोडी रोड्स ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप रिटेन की। बाद में रोमन रेंस की SmackDown में अपीयरेंस का ऐलान देखने को मिल गया। कई महीनों बाद रोमन की ब्लू ब्रांड में वापसी होने वाली है

रेंस यहां आकर प्रोमो कट कर सकते हैं और सोलो सिकोआ पर हमला करने का कारण बता सकते हैं। रोमन को फैंस ने बहुत मिस किया है और इसी वजह से उन्हें जरूर तगड़ा रिएक्शन मिलेगा। रोमन के सैगमेंट में सोलो सिकोआ और नए ब्लडलाइन का दखल हो सकता है। वो आकर रोमन पर हमला कर सकते हैं। देखना होगा कि सोलो का रोमन के कारण मिली हार पर क्या रिएक्शन रहता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications