WWE Royal Rumble 2022 का सफल समापन हो गया है। शो की शुरूआत ही में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच हुआ था। DQ के जरिए रोमन रेंस को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था। रोमन रेंस ने इस बार सैथ रॉलिंस के ऊपर खतरनाक अटैक भी किया। चेयर से रॉलिंस की हालत काफी बुरी रोमन रेंस ने कर दी। बैकस्टेज इसके बाद रोमन रेंस का एंकर ने इंटरव्यू लेना चाहा। सभी ने सोचा था कि वो कुछ प्रतिक्रिया देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एंकर ने रोमन रेंस से दो बार सवाल पूछा लेकिन वो बिना कुछ कहे ही आगे बढ़ गए। WWE@WWEWill we ever get answers from #UniversalChampion @WWERomanReigns after tonight's heinous attack on @WWERollins?! #RoyalRumble8:17 AM · Jan 30, 20222860545Will we ever get answers from #UniversalChampion @WWERomanReigns after tonight's heinous attack on @WWERollins?! #RoyalRumble https://t.co/KcuxfVezXZWWE Royal Rumble 2022 में रोमन रेंस को मिली हार, सैथ रॉलिंस के ऊपर किया अटैक सैथ रॉलिंस ने इस बार शील्ड के इन-रिंग गियर के साथ एंट्री की थी। रोमन रेंस ये देखकर और भी गुस्सा हो गए थे। ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रोमन रेंस ने कहा था कि वो सैथ रॉलिंस से काफी नफरत करते हैं। आज भी द शील्ड के अलग होने का दुख रोमन रेंस का था। मैच में दोनों सुपरस्टार्स ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। कुछ अच्छे मूव्स का इस्तेमाल भी रॉलिंस और रेंस ने किया। कई बार लगा कि सैथ रॉलिंस नए यूनिवर्सल चैंपियन बन जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रोमन रेंस भी रॉलिंस को स्पीयर दिया लेकिन वो जीत नहीं पाए। रोमन रेंस ने अंत में सैथ रॉलिंस को Guillotine लॉक लगाया। रॉलिंस की इस दौरान हालत खराब हो गई थी। रॉलिंस को चैक करने के लिए रेफरी ने उनका हाथ पकड़ा लेकिन हाथ रोप के ऊपर गया। रेंस ने इसके बाद भी रॉलिंस को नहीं छोड़ा और रेफरी ने मैच डिस्क्वालिफाई कर दिया। इसके बाद रोमन रेंस और गुस्सा हो गए। उन्होंने सैथ रॉलिंस के ऊपर चेयर से खूब हमला किया। रॉलिंस ने भी यहां संकेत दे दिए कि वो अब फेस के रूप में नजर आएंगे। रॉलिंस और रोमन रेंस की राइवलरी आगे भी जा सकती है। देखना होगा कि WWE इस स्टोरीलाइन को आगे कैसे बढ़ाएगा।