3 साल बाद WWE रिंग में Ronda Rousey ने वापसी कर नया इतिहास रचा, Royal Rumble मैच जीतकर फैंस को दिया सरप्राइज 

WWE Royal Rumble 2022 मेें फैंस को मिला बहुत बड़ा सरप्राइज
WWE Royal Rumble 2022 मेें फैंस को मिला बहुत बड़ा सरप्राइज

WWE Royal Rumble 2022 में हुए विमेंस रंबल मैच में फैंस को बहुत बड़े सरप्राइज मिले। WWE दिग्गज रोंडा राउजी (Ronda Rousey) ने विमेंस रंबल मैच में वापसी की। रोंडा राउजी ने अंत में शार्लेट फ्लेयर को एलिमिनेट कर विमेंस रंबल मैच जीत लिया। अब रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 को हेडलाइन रोंडा राउजी करेंगी।

Ad
Ad

WWE दिग्गज रोंडा राउजी ने वापसी कर फैंस को दिया बहुत बड़ा सरप्राइज

रोंडा राउजी की वापसी को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही थी। ऐसा लग रहा था कि इस बार उनकी पक्का वापसी होगी। WrestleMania 35 में वो अंतिम बार नजर आईं थी। लगभग 3 साल बाद WWE रिंग में राउजी ने वापसी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। WWE ने इस बार फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया।

विमेंस रंबल मैच में 28वें नंबर पर दिग्गज रोंडा राउजी ने एंट्री की थी। इसके बाद उन्होंने कुछ सुपरस्टार्स के एलिमिनेट किया। पुराने अंदाज में ही इस बार राउजी यहां पर नजर आईं। उनकी एंट्री देखकर सभी खुश हो गए। अंत में शार्लेट फ्लेयर को भी काफी आसानी से राउजी ने एलिमिनेट कर दिया। राउजी के लिए अब चैंपियनशिप जीतने का बड़ा मौका सामने आ गया है। साल 2022 का विमेंस रंबल मैच उन्होंने अपने नाम कर लिया।

डेव मैल्टजर ने कहा था कि WrestleMania 38 में इस बार राउजी और बैकी लिंच के बीच मुकाबला होगा। शायद अब फैंस को ये सिंगल मैच देखने को मिलेगा। बैकी लिंच भी कई बार इस मैच को लेकर बयान दे चुकी हैं। अब जल्द ही बैकी लिंच को राउजी चुनौती देंगी। खैर WWE ने ये बहुत बड़ा सरप्राइज इस बार विमेंस रंबल मैच में फैंस को दिया। राउजी ने एक और इतिहास रच दिया हैं। वापसी के बाद अब नए अंदाज में वो नजर आएंगी।

राउजी की वापसी इस बार शानदार अंदाज में हुईं। आते ही रिंग में उन्होंने अपना पुराना एक्शन दिखा दिया। खासतौर पर फ्लेयर उन्हें देखकर काफी चौंक गई थीं। फ्लेयर और राउजी के बीच घमासान भी देखने को मिला था। फैंस ने भी इस दौरान रोंडा राउजी को बहुत चीयर किया। खैर बड़ी बात ये है कि राउजी की वापसी से अब काफी मजा आएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications