WWE Royal Rumble 2022 में शानदार मेंस रंबल मैच देखने को मिला। ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने साल 2022 का रंबल मैच अपने नाम कर लिया। 19 साल बाद लैसनर ने रंबल मैच अपने नाम किया। इससे पहले साल 2003 में लैसनर ने रंबल मैच जीता था। लैसनर ने 30वें नंबर पर एंट्री कर बवाल मचा दिया था। कुछ सुपरस्टार्स को भी उन्होंने एलिमिनेट किया। जीत के बाद खास अंदाज में ब्रॉक लैसनर ने जश्न मनाया। WWE WrestleMania@WrestleMania#RoyalRumble #WrestleMania @BrockLesnar10:28 AM · Jan 30, 20221086278👀#RoyalRumble #WrestleMania @BrockLesnar https://t.co/zDHYSk7ymJWWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर ने Royal Rumble 2022 में बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कीRoyal Rumble 2022 में ही लैसनर का मुकाबला WWE चैंपियनशिप के लिए बॉबी लैश्ले के साथ हुआ था। इस मैच में रोमन रेंस ने आकर लैसनर को स्पीयर दिया और इसके बाद पॉल हेमन ने भी उन्हें धोखा दे दिया। रोमन रेंस ने WWE टाइटल से लैसनर के ऊपर हमला कर दिया था। इसका फायदा बॉबी लैश्ले ने उठाया और लैसनर को पिन करते हुए WWE चैंपियनशिप जीत ली। उम्मीद के मुताबिक सभी को पता था कि लैसनर रंबल मैच में एंट्री करेंगे। इस रंबल मैच में कई सुपरस्टार्स ने एंट्री की। मैकइंटायर ने भी वापसी कर सभी को सरप्राइज दिया। अंत में लैसनर और मैकइंटायर बचे थे। लैसनर ने मैकइंटायर को एलिमिनेट कर ये रंबल मैच जीत लिया। अब लैसनर आराम से रोमन रेंस को चुनौती दे सकते हैं। WrestleMania 38 में अब लैसनर और रोमन रेंस का मैच देखने को मिल सकता है। लैसनर अब रोमन रेंस से अपना बदला ले सकते हैं। लैसनर ने अपने करियर में एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। WWE चैंपियनशिप वो इस इवेंट में हार गए लेकिन रंबल मैच उन्होंने जीत लिया। इस महीने की शुरूआत में ही WWE चैंपियनशिप ब्रॉक लैसनर ने जीती थी। अब रंबल मैच भी उन्होंने अपने नाम कर लिया। फैंस को अब रोमन रेंस और लैसनर की राइवलरी देखने में काफी मजा आएगा। पॉल हेमन भी लैसनर की जीत से खुश नहीं होंगे। रोमन रेंस को भी अब बड़ा झटका लगा होगा। देखना होगा कि लैसनर अपना बदला आगे रोमन रेंस और पॉल हेमन से कैसे लेंगे।WWE@WWE#TheBeast punches his ticket to #WrestleMania!#RoyalRumble @BrockLesnar10:27 AM · Jan 30, 202248081315#TheBeast punches his ticket to #WrestleMania!#RoyalRumble @BrockLesnar https://t.co/mYX6h0pPyP