डब्लू डब्लू ई (WWE) सुपरस्टार रुसेव जोकि काफी समय से टीवी से गायब हैं, उन्हें एक स्पोर्टिंग इवेंट के दौरान देखा गया जहां ये पता लगा कि रुसेव ने एक बार फिर से अपना लुक बदल लिया है। इस बार रुसेव ने अपनी मूंछे कटवा ली हैं।ये भी पढ़ें: 4 कारण जिनकी वजह से ब्रे वायट जल्द ही WWE के अगले अंडरटेकर बन सकते हैं रुसेव को हाल ही में सुपर शोडाउन में बैटल रॉयल के दौरान देखा गया था। अपनी गैरहाज़री के दौरान रुसेव ने कई बार इस बात के संकेत दिए थे कि उनका कैरेक्टर जल्द ही बदलने वाला है। थोड़े समय पहले ही रुसेव ने अपनी दाढ़ी कटवाकर अपना लुक बदला था। अब एक बार फिर से रुसेव ने अपना लुक बदल लिया है। इस बार वो पूरे क्लीनशेव हो गए हैं। आपको बता दें कि मेन रोस्टर्स में अपने डेब्यू के बाद से 5 सालों में पहली बार ऐसा हुआ है रुसेव क्लीनशेव हुए। रुसेव ने अपने बदले हुए लुक की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। View this post on Instagram Don’t tell @wwesheamus I’m naked in his gym !!!! #bravechangegym A post shared by Miroslav Barnyashev (@rusevig) on Aug 20, 2019 at 1:25pm PDTरुसेव का WWE कॉन्ट्रैक्ट कुछ समय में खत्म होने वाला है। रुसेव ने 2014 में WWE मेन रोस्टर में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने रॉयल रंबल मैच के दौरान पहली बार WWE मेन रोस्टर में दस्तक दी थी। रुसेव का प्रदर्शन इतना दमदार था कि उन्हें एलिमिनेट करने के लिए 4 रेसलर्स को दम लगाना पड़ा था।कई महीनों तक बिना किसी हार का सामना किए रुसेव आगे बढ़ते रहे। इसके बाद रेसलमेनिया 31 में जॉन सीना के सामने रुसेव अपना यूनिवर्सल टाइटल हार गए।WWE में अपने इस सफर के दौरान रुसेव ने 'रुसेव डे' का कैरेक्टर अपनाया जिसके चलते वो काफी प्रसिद्ध हुए लेकिन रेसलमेनिया 34 में मिली हार के बाद उनका स्टारडम कहीं गायब सा हो गया। तब रुसेव ने ट्विटर पर लिखा था कि 'रुसेव डे' मर चुके हैं।WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं