'SummerSlam 2024 में रोमन रेंस की WWE दिग्गज के साथ होगी धमाकेदार वापसी'- हेड ऑफ द टेबल को लेकर हुई बड़ी भविष्यवाणी

WWE
WWE सुपरस्टार को लेकर आया बड़ा बयान (Photo: WWE.com)

Sam Roberts Predicted Roman Reigns Can Return SummerSlam: WWE एनालिस्ट सैम रॉबर्ट्स (Sam Roberts) ने इस बार बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भविष्यवाणी की है कि SummerSlam 2024 में रोमन रेंस (Roman Reigns) वापसी करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि रेंस अकेले नहीं बल्कि उनके साथ पॉल हेमन भी नज़र आएंगे।

Ad

WrestleMania XL के बाद ब्लडलाइन पर पूरी तरह से सोलो सिकोआ ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने नई ब्लडलाइन तैयार कर ली है, जिसमें टामा टोंगा, टोंगा लोआ और जेकब फाटू शामिल हो चुके हैं। कुछ हफ्तों से लगातार रेंस के ऊपर सिकोआ निशाना साध रहे हैं। पिछले महीने उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर पॉल हेमन के ऊपर भी अटैक किया था।

SummerSlam 2024 में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को सोलो सिकोआ के खिलाफ डिफेंड करेंगे। सभी उम्मीद लगा रहे हैं कि इस मुकाबले में रेंस की वापसी होगी।

Notsam Wrestling पॉडकास्ट पर सैम रॉबर्ट्स ने रेंस के साथ जिमी उसो की वापसी को खारिज कर दिया। उनका मानना है कि रोमन रेंस के साथ पॉल हेमन वापसी कर सकते हैं। रॉबर्ट्स के अनुसार,

मुझे नहीं लगता है कि रोमन रेंस के साथ जिमी उसो वापसी करेंगे। मुझे लगता है कि रोमन के साथ पॉल हेमन आएंगे।

youtube-cover
Ad

क्या WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस देंगे बड़ा तोहफा?

WrestleMania XL में रोमन रेंस को कोडी रोड्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उनके 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत हुआ था। इसके बाद से अभी तक वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। WWE यूनिवर्स को पूरी उम्मीद है कि वो समर की सबसे बड़ी पार्टी में आकर बड़ा सरप्राइज देंगे। अगर वो कोडी और सोलो के बीच होने वाले मैच में आ गए तो बहुत मजा आएगा।

youtube-cover

जिमी उसो की वापसी को लेकर भी अभी तक कोई क्लियर अपडेट सामने नहीं आया है। WrestleMania XL के बाद ब्लू ब्रांड के पहले एपिसोड में सिकोआ ने टामा टोंगा के साथ मिलकर उनके ऊपर हमला किया था। इसके बाद से वो भी अनुपस्थित हैं। देखना होगा कि जिमी कब वापसी करेंगे। अगर उन्होंने SummerSlam 2024 में वापसी की तो फिर डबल धमाका हो जाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications