'Roman Reigns को वापसी के बाद WWE SummerSlam में इस स्टार के खिलाफ मिलेगी हार'- जानिए किसने किया ट्राइबल चीफ को लेकर दावा?

WWE स्टार रोमन रेंस को लेकर आया बड़ा बयान
WWE स्टार रोमन रेंस को लेकर आया बड़ा बयान (Photo: WWE.com)

Roman Reigns WWE Return: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) की वापसी को लेकर अभी तक कोई कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि वो बहुत जल्द वापसी कर लेंगे। WWE पैनलिस्ट सैम रॉबर्ट्स (Sam Roberts) ने अब रेंस की वापसी और उनकी बुकिंग को लेकर बड़ी बात कही है।

Ad

WrestleMania XL में कोडी रोड्स के खिलाफ रोमन रेंस को हार का सामना करना पड़ा था। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे थे। मेनिया के बाद से अभी तक रिंग में रोमन नज़र नहीं आए। उनकी गैरमौजूदगी में द ब्लडलाइन को सोलो सिकोआ लीड कर रहे हैं। उन्होंने पहले जिमी उसो को ग्रुप से बाहर किया और फिर टामा टोंगा, टोंगा लोआ को फैक्शन में शामिल किया।

सिकोआ के निर्णयों से अभी तक पॉल हेमन भी खुश नहीं दिखे हैं। ब्लडलाइन में काफी उथल-पुथल मची हुई है। पिछले हफ्ते Clash at the Castle में सिकोआ ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर कोडी रोड्स पर अटैक किया। Money in the Bank में अब रोड्स और सिकोआ के बीच संभावित मैच हो सकता है।

Notsam Wrestling पॉडकास्ट पर बोलते हुए रॉबर्ट्स ने रोमन रेंस के लिए एक खास प्लान बताया। उन्होंने कहा,

Money in the Bank में कोडी रोड्स से सोलो सिकोआ हार जाते हैं। इसके बाद म्यूजिक बजता है और हम रोमन रेंस की एंट्री देख सकते हैं। वो अकेले रिंग में आते है। पॉल हेमन पहले से ही रिंगसाइड में सोलो सिकोआ के साथ मौजूद रहेंगे। रोमन और सिकोआ का इसके बाद आमना-सामना होगा। रेंस और सिकोआ के बीच थोड़ी बहुत बात होगी। इसके बाद रेंस के ऊपर टामा टोंगा और टोंगा लोआ अटैक कर देंगे।
यहां से हमें SummerSlam में रोमन और सोलो के बीच मैच देखने को मिल सकता है। रेंस के साथ पॉल हेमन आ जाएंगे। रोमन का लक्ष्य ब्लडलाइन को पूरी तरह अपने कब्जे में करने का होगा। SummerSlam में रेंस को हेमन से धोखा मिल जाएगा और वो हार जाएंगे। इस तरह फैमिली ड्रामा चलता रहेगा।

WWE रिंग में रोमन रेंस कब करेंगे वापसी?

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अगले महीने जुलाई में रोमन रेंस की वापसी हो सकती है। अगले महीने ही Money in the Bank प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन भी होगा। अगर इस शो में रेंस वापसी करेंगे तो ये बहुत बड़ा सरप्राइज फैंस के लिए होगा। फैंस अब रिंग में रेंस की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications