WWE में Roman Reigns के साथी की बड़ी गलती, दोस्त को जड़ दी किक, तमाशा देख दुश्मन की छूटी हंसी

WWE
WWE Raw का अंत रहा मजेदार (Photo: WWE.com)

Seth Rollins Accidentally Attacked By Sami Zayn: WWE Raw के मेन इवेंट में इस हफ्ते सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और ड्रू मैकइंटायर के बीच जबरदस्त मैच हुआ। मुकाबले में काफी बवाल भी हुआ। रोमन रेंस की असली ब्लडलाइन के सदस्य सैमी ज़ेन ने अपने दोस्त रॉलिंस को गलती से हैलुवा किक जड़ दी। इसके बाद तो माहौल एकदम गर्म हो गया था। ये बहुत ही अलग मोमेंट था। आगे जाकर इसके कुछ अन्य परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं। ड्रू ने इस पल का खूब मजा लिया। तमाशा देखकर वो जोर-जोर से हंसते हुए नज़र आए।

Ad

Raw में सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच WrestleMania 40 का रीमैच हुआ। पिछले साल मेनिया में ड्रू ने रॉलिंस को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की थी। खैर इस बार भी दोनों स्टार्स ने अच्छा मैच फैंस को दिया। जीत के लिए पंक और ड्रू ने अपनी सारी हदें पार कीं। अंत काफी रोमांचक रहा। सैथ ने मैकइंटायर को रोलअप द्वारा पिन करते हुए जीत हासिल की। ये चीज ड्रू को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और उन्होंने मुकाबले के बाद रॉलिंस के ऊपर हमला कर दिया।

सैमी ज़ेन जो सैथ रॉलिंस के सबसे बड़े सहयोगियों में से एक हैं वो बचाव के लिए आए। ड्रू मैकइंटायर को सैमी निशाना बनाने वाले थे लेकिन उनसे एक गलती हो गई। उन्होंने रॉलिंस को ही हैलुवा किक लगा दी। ये देखकर सभी चौंक गए थे। ज़ेन के चेहरे के हाव-भाव भी बदल गए थे।

Ad

WWE Royal Rumble 2025 में मच सकता है बवाल

Royal Rumble 2025 का आयोजन 1 फरवरी को होगा। इस बार मेंस रॉयल रंबल मैच में बड़े स्टार्स हिस्सा लेने वाले हैं। Raw के एपिसोड में सैमी ज़ेन ने भी अपनी एंट्री का ऐलान कर दिया है। सैमी ने जो गलती से सैथ रॉलिंस के ऊपर अटैक किया है उसका परिणाम अब रंबल मैच में देखने को मिल सकता है। सैमी को रॉलिंस एलिमिनेट कर बदला ले सकते हैं। वहां से फिर दोनों के बीच राइवलरी भी शुरू हो सकती है। इस दौरान ड्रू मैकइंटायर के ऊपर भी सभी की नज़रें रहेंगी। वो कुछ नया बवाल खड़ा करते हुए दिख सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications