WWE में Roman Reigns के फैक्शन में उनके पुराने दुश्मन की होगी एंट्री? हुआ बहुत बड़ा दावा

WWE, Roman Reigns, Sami Zayn, Jey Uso, Jimmy Uso, Bloodline,
WWE में रोमन रेंस और सैमी ज़ेन का रीयूनियन यादगार पल होगा? (Photo: WWE.com)

Sami Zayn Can Reunite With Roman Reigns: कईयों का मानना है कि रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE में टीम बनाकर Survivor Series 2024 में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के ब्लडलाइन से भिड़ सकते हैं। अब पूर्व WWE राइटर फ्रेडी प्रिंज जूनियर ने दावा किया है कि रोमन के फैक्शन में उनके पुराने दुश्मन की एंट्री हो सकती है। रेंस का SmackDown में जिमी उसो के साथ रीयूनियन हो चुका है। अब जिमी ने अपने भाई जे उसो को ब्लडलाइन में वापस लाने की कोशिश शुरू कर दी है। उसो Raw के आखिरी एपिसोड में मेन इवेंट जे से मिलने गए थे लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी थी।

Ad

अगर आईसी चैंपियन ब्लडलाइन में लौटने का फैसला करते हैं तो वो अपने साथी सैमी ज़ेन को भी इस फैक्शन का हिस्सा बना सकते हैं। बता दें, सैमी Royal Rumble 2023 में रोमन रेंस को धोखा देते हुए उनके दुश्मन बन गए थे। दिग्गज ने Wrestling with Freddie पॉडकास्ट पर बात करते हुए दावा किया कि रोमन रेंस WWE में ज़ेन के साथ दुश्मनी भुलाकर उनके साथ रीयूनियन करने का फैसला कर सकते हैं और उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बना सकते हैं। फ्रेडी प्रिंज जूनियर ने कहा,

"सैमी का फ्यूचर। मुझे लगता है कि वो ब्लडलाइन के साथ रीयूनाइट कर सकते हैं। वो अभी जहां हैं और हाल ही में गुंथर से हारे हैं। यह देखते हुए उनके लिए अभी केवल ब्लडलाइन की कहानी ही बची हुई है।"

फ्रेडी ने रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के बीच दुश्मनी का जिक्र करके कहा कि हीट के बावजूद रोमन उनके साथ रीयूनियन के लिए मान जाएंगे।

"आखिरकार वो मान जाएंगे। वो जे उसो को अपने साथ लाने को तैयार हो जाएंगे। यह सबसे आसान भविष्यवाणी है।"
Ad

WWE में पिछले साल रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के बीच हुआ था बड़ा मैच

रोमन रेंस ने Royal Rumble 2023 में केविन ओवेंस को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप रिटेन की थी। इस मुकाबले के बाद रोमन ने सैमी ज़ेन को केविन पर हमला करने के लिए मजबूर किया था। हालांकि, सैमी ने ओवेंस की जगह रेंस पर हमला करते हुए उन्हें धोखा दे दिया था। इसके बाद सैमी ज़ेन को Elimination Chamber 2023 में रोमन रेंस के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच लड़ने का मौका मिला था। रोमन ने बाहरी दखल की मदद से यह मुकाबला जीत लिया था।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications