WWE SummerSlam 2021 में दिग्गज रेसलर की गैरमौजूदगी को लेकर चौंकाने वाला कारण सामने आया

WWE SummerSlam में बैकी लिंच ने बियांका ब्लेयर को हराया
WWE SummerSlam में बैकी लिंच ने बियांका ब्लेयर को हराया

WWE समरस्लैम (SummerSlam) में साशा बैंक्स (Sasha Banks) और बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) का मैच तय किया गया था। मैच से पहले ही ऐलान किया गया था कि साशा बैंक्स मौजूद नहीं रहेंगी। ये सुनकर सभी हैरान हो गए थे क्योंकि इसका कारण किसी को भी नहीं पता था। PWInsider की रिपोर्ट के अनुसार समरस्लैैम (Summerslam) वीकेंड में साशा बैंक्स वहां मौजूद नहीं थी। रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि कई लाइव इवेंट्स का हिस्सा भी साशा बैंक्स नहीं थीं।

Ad
Ad

WWE SummerSlam में नहीं हुआ बियांका ब्लेयर और साशा बैंक्स का मैच

रिपोर्ट में ये साफ कहा गया है कि साशा बैंक्स को कोई इंजरी नहीं हैं लेकिन अभी तक उन्होंने क्लियर नहीं किया कि वो बाहर क्यों गईं। सबसे बड़ी बात ये है कि किसी आकस्मिक स्थिति के कारण ही उन्हें रिंग से बाहर रहना पड़ा। बियांका ब्लेयर की एंट्री के बाद ही साशा बैंक्स को लेकर खुलासा किया गया था। WWE ने इसके बारे में कोई अपडेट पहले नहीं दिया।

साशा बैंंक्स की जगह कार्मेला की एंट्री हुई। ऐलान किया गया था कि बियांका ब्लेयर का सामना कार्मेला करेंगी लेकिन फिर बैकी लिंच ने वापसी कर बवाल मचा दिया। बैकी लिंच ने कार्मेला के ऊपर हमला कर उन्हें रिंग के बाहर फेंक दिया। बियांका ब्लेयर को इसके बाद बैकी लिंच ने चैलेंज दिया। बैकी लिंच ने बियांका ब्लेयर को सिर्फ 27 सेकंड में हराकर सभी को चौंका दिया।

WrestleMania 37 में बियांका ब्लेयर और साशा बैंक्स के बीच मैच हुआ था। इस मैच में बियांका ब्लेयर की जीत हुई थी। समर के सबसे बड़े इवेंट में रीमैच तय किया गया था लेकिन ये नहीं हुआ। डेव मैल्टजर की रिपोर्ट के अनुसार WWE को SummerSlam से आठ दिन पहले पता था कि साशा बैंक्स इवेंट का हिस्सा नहीं होंगी। WWE ने इस बात का खुलासा मैच से पहले नहीं किया। शायद बैकी लिंच को इस वजह से ही लाया गया था। अब साशा बैंक्स की वापसी कब होगी ये देखने वाली बात होगी। फैंस को साशा बैंक्स की वापसी का अब इंतजार रहेगा। साशा बैंक्स शायद अब रेड ब्रांड में भी नजर आ सकती हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications