Surprises Can Happen Saturday Night's Main Event: WWE Saturday Night's Main Event का काफी सालों बाद आयोजन देखने को मिल रहा है। इसके लिए 5 बड़े मैचों का ऐलान WWE ने कर दिया है। इसमें से चार मुकाबले चैंपियनशिप के लिए होंगे, वहीं एक नॉन टाइटल मैच शामिल हैं। WWE इस शो को बेहतरीन बनाना चाहेगा और इसी के चलते वो कुछ सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीजों के बारे में बात करने वाले हैं, जो Saturday Night's Main Event में देखने को मिल सकती हैं।5- इयो स्काई क्लीन तरीके से WWE Saturday Night's Main Event में चैंपियन बन सकती हैं View this post on Instagram Instagram PostSaturday Night's Main Event में लिव मॉर्गन अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को दांव पर लगाने वाली हैं। उनका सामना इयो स्काई से देखने को मिलेगा और फैंस इस मैच के लिए बेहद उत्साहित नज़र आ रहे हैं। इस मैच में लिव मॉर्गन की मदद के लिए राकेल रॉड्रिगेज़ दखल दे सकती हैं। हालांकि, इयो स्काई उन्हें धराशाई कर सकती हैं और लिव मॉर्गन को हराकर नई विमेंस वर्ल्ड चैंपियन बन सकती हैं। अगर ऐसा कुछ हुआ, तो यह 2024 के सबसे बड़े सरप्राइज में से एक होगा।4- शार्लेट फ्लेयर की WWE में वापसी देखने को मिल सकती है View this post on Instagram Instagram Postशार्लेट फ्लेयर को एक्शन से दूर हुए एक साल से ज्यादा हो गया है और फैंस उन्हें बेहद मिस कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही रिपोर्ट्स आई हैं, जिनमें बताया गया है कि शार्लेट फ्लेयर Saturday Night's Main Event या 2024 के अंत से पहले किसी शो में वापसी कर सकती हैं। ऐसे में अगले इवेंट में फैंस को बड़ा शॉक मिल सकता है। फ्लेयर विमेंस वर्ल्ड टाइटल मैच या पहली विमेंस यूएस चैंपियन मिलने के बाद आकर सरप्राइज कर सकती हैं और चैंपियन को कंफ्रंट कर सकती हैं।3- WWE Saturday Night's Main Event में जे उसो वापसी करके ड्रू मैकइंटायर की हार का कारण बन सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postपिछले हफ्ते WWE Raw में ड्रू मैकइंटायर ने चौंकाने वाली वापसी की थी। उन्होंने बैकस्टेज जे उसो पर हमला किया था और सैमी ज़ेन को निशाना बनाया। जे उसो लड़ने के लिए क्लियर नहीं हैं और इसी वजह से वो इस समय एक्शन से दूर हैं। दूसरी ओर Saturday Night's Main Event में ड्रू मैकइंटायर और सैमी ज़ेन का मैच होने वाला है। इस मैच के दौरान जे उसो वापसी करके फैंस को सरप्राइज कर सकते हैं। वो ड्रू की हार का कारण बन सकते हैं और अपने दोस्त सैमी ज़ेन को जीत दिला सकते हैं।2- WWE स्टार डॉमिनिक मिस्टीरियो द्वारा फिन बैलर को धोखा मिले View this post on Instagram Instagram Postजजमेंट डे में पिछले कुछ समय से लगातार दरार देखने को मिल रही है। ऐसा लग रहा है कि दो हिस्सा बन चुके हैं। एक ओर लिव मॉर्गन, राकेल रॉड्रिगेज़ और डॉमिनिक मिस्टीरियो हैं, तो दूसरी ओर फिन बैलर, जेडी मैकडॉना और कार्लिटो हैं। फिन ने पिछले कुछ समय में लगातार डॉमिनिक की बेइज्जती की है। यह चीज मिस्टीरियो को पसंद नहीं आई होगी और वो इसी चीज का बदला बैलर से ले सकते हैं। वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में फिन की हार का कारण बन सकते हैं।1- WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन की वापसी हो View this post on Instagram Instagram Postरैंडी ऑर्टन पर केविन ओवेंस ने कुछ हफ्तों पहले खतरनाक पाइलड्राइवर मूव लगाया था। इसी वजह से रैंडी बुरी तरह घायल हो गए थे और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा था। इसके बाद से वाइपर पूरी तरह से एक्शन से दूर हैं। रैंडी ऑर्टन की हर कोई जल्द से जल्द वापसी देखना चाहता है। इसके लिए Saturday Night's Main Event सबसे अच्छा विकल्प रहेगा। वो केविन ओवेंस और कोडी रोड्स के अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच के दौरान आकर चौंका सकते हैं। वो केविन की हार का कारण बन सकते हैं।