Scarlett: WWE सुपरस्टार स्कार्लेट (Scarlett) ने इस बार इन रिंग रिटर्न किया। WWE लाइव इवेंट में वो एक्शन में नज़र आईं। कंपनी का लाइव इवेंट इस बार विलींग में हुआ था। ये बहुत ही शानदार रहा था। स्कार्लेट और कैरियन क्रॉस (Karrion Kross) का मुकाबला यहां एमा (Emma) और मैडकैप मॉस (Madcap Moss) के साथ हुआ था। मुकाबले के दौरान एक गड़बड़ देखने को मिली। WWE सुपरस्टार स्कार्लेट से हुई बड़ी गलतीकुछ महीने पहले स्कार्लेट और कैरियन क्रॉस ने WWE में वापसी की थी। दोनों साथ में नज़र आए लेकिन स्कार्लेट ने अभी तक मुकाबला नहीं लड़ा था। इस बार लाइव इवेंट में हुए मैच में स्कार्लेट ने बड़ी गलतियां की। दरअसल उन्होंने बेसबॉल स्लाइड रिंग से एमा के ऊपर मारी। रेफरी ने इस दौरान अपनी पोजिशन चेंज की। स्कार्लेट का पांव वहीं पर फंस गया और मूव एमा को नहीं लग पाया। इसके बाद एक और गलती देखने को मिली। क्रॉस ने एमा को पकड़ा हुआ था। स्कार्लेट ने उन्हें थप्पड़ मारा लेकिन वो हट गईं। ये थप्पड़ स्कार्लेट ने अपने पति क्रॉस को ही मार दिया।Vin @WhoisVindictiveScarlett WWE in-ring debut!!2318203ये मिक्स्ड टैग टीम मैच था। एमा और मैडकैप मॉस भी रियल लाइफ कपल हैं। फ्यूचर में अब ब्लू ब्रांड में इनकी राइवलरी देखने को मिल सकती है। चारों सुपरस्टार्स ने लाइव इवेंट में अच्छा प्रदर्शन किया था। अब देखना होगा कि आगे जाकर ब्लू ब्रांड के एपिसोड में ये राइवलरी देखने को मिलेगी या नहीं।वापसी के बाद कैरियन क्रॉस और स्कार्लेट ने अच्छा काम किया। ड्रू मैकइंटायर के साथ क्रॉस की राइवलरी अच्छी रही थी। दोनों के बीच अच्छा एक्शन देखने को मिला था। क्रॉस की जीत में स्कार्लेट का बड़ा हाथ भी रहा था। अब देखना होगा कि क्रॉस के लिए WWE ने आगे क्या प्लान तैयार किया होगा। ये बात तो तय है कि ट्रिपल एच के राज में उन्हें बड़ा पुश जरूर मिलेगा। अब इस पुश की शुरूआत कब होगी ये देखने वाली बात होगी। रोमन रेंस के साथ भी वो राइवलरी के संकेत दे चुके हैं। अगले साल ये राइवलरी देखने को मिल सकती है।WWE on FOX@WWEonFOXKarrion Kross defeats Drew McIntyre due to assistance from Scarlett.#ExtremeRules1703184WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।