Roman Reigns Attacked: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania) से रॉ (Raw) का आखिरी एपिसोड देखने को मिला। शो में रोमन रेंस नज़र आए। रोमन रेंस ने पॉल हेमन से उन्हें धोखा देने के बारे में सवाल किया। बाद में सैथ रॉलिंस आए और ब्रॉल हुआ। सीएम पंक भी इसका हिस्सा बने। खैर, अंत में रोमन पर सैथ ने जबरदस्त अटैक किया। रोमन रेंस ने Raw में एंट्री की और वो गुस्से में थे। उन्होंने पॉल हेमन से सीएम पंक के साथ जुड़ने के विषय के बारे में बात की। पॉल ने कहा कि वो सिर्फ अपना फेवर पूरा कर रहे हैं। सैथ ने एंट्री की और रोमन रेंस-सीएम पंक को लेकर बात की। उनका प्रोमो एकदम ही तगड़ा साबित हुआ। फैंस को यह बेहद पसंद आया। सैथ रॉलिंस ने पॉल हेमन से फेवर लेने के बारे में कहा। रोमन रेंस ने सैथ पर अटैक किया और उन्हें रिंग पोस्ट में धकेल कर रिंग के बाहर किया। रोमन ने पॉल हेमन को भी नीचे गिरा दिया। इसी वजह से सीएम पंक आए और रोमन रेंस को रिंग से बाहर करने के बाद पॉल हेमन को चेक किया। एकमात्र ट्राइबल चीफ ने इतनी देर में खुद को रिकवर किया। रोमन रेंस ने सीएम पंक पर स्पीयर लगा दिया और फिर पंच की बारिश कर दी। ऐसा लगा कि WrestleMania से पहले रोमन का पलड़ा भारी रहेगा। हालांकि, सैथ रॉलिंस ने स्टील चेयर के साथ रिंग में एंट्री की और शील्ड के समय धोखा देने वाले स्टाइल में ही रोमन पर इससे अटैक कर दिया। उन्होंने सीएम पंक को स्टॉम्प देकर धूल छटा दी और रोमन पर भी स्टॉम्प लगाया। सैथ ने ग्रैंडेस्ट स्टेज से पहले तहलका मचा दिया। View this post on Instagram Instagram PostWWE WrestleMania 41 में होगा ट्रिपल थ्रेट मैचWWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच देखने को मिलेगा। यह नाईट 1 के मेन इवेंट में होने वाला है। फैंस शो के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। सैथ ने पास Raw के हालिया शो के बाद मोमेंटम आ गया है। उनका पलड़ा भारी रह सकता है। हालांकि, सीएम पंक अपने पहले WWE WrestleMania मेन इवेंट का हिस्सा होंगे। इसी के चलते वो जीत के लिए सबकुछ कर सकते हैं। रोमन रेंस को मेन इवेंट में लड़ने का बहुत अनुभव है। उन्हें भी कमजोर समझना गलती होगी। इसी के चलते मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।