WWE Raw के मेन इवेंट में मची अफरा-तफरी, 7 Superstars के बीच घमासान देखकर फैंस के उड़े होश

Pankaj
WWE Raw के मेन इवेंट में आया मजा
WWE Raw के मेन इवेंट में आया मजा

Seth Rollins: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के बीच अच्छा मुकाबला हुआ। हालांकि मैच का अंत कुछ खास नहीं रहा और बहुत बवाल देखने को मिला।

Ad
Ad

दरअसल Raw की शुरूआत में पॉल हेमन का सैगमेंट देखने को मिला। उन्होंने ड्राफ्ट को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने Backlash में होने वाले सिक्स मैन टैग टीम मैच के बारे में बात की। साथ ही ये भी बताया कि रोमन रेंस अगले हफ्ते SmackDown में वापसी करेंगे। कुछ देर बाद सैथ रॉलिंस ने एंट्री की। रॉलिंस ने इसके बाद रोमन के ऊपर निशाना साधा।

पॉल हेमन और सैथ रॉलिंस के बीच बहुत बहस देखने को मिली। इसके बाद सोलो सिकोआ ने एंट्री की। पॉल हेमन ने फिर कहा कि रेंस ने रॉलिंस और सिकोआ के बीच मैच बुक किया है। उधर रॉलिंस ने भी उनकी इस चुनौती को स्वीकार कर लिया।

WWE Raw के मेन इवेंट में हुआ धमाकेदार मुकाबला

मेन इवेंट में दोनों सुपरस्टार्स ने फैंस को अच्छा मैच दिया। दोनों ने कुछ अच्छे मूव्स एक-दूसरे पर लगाए। मैच के अंत में द उसोज़ ने रॉलिंस के ऊपर अटैक कर दिया। DQ के जरिए रेफरी ने रॉलिंस को विजेता घोषित कर दिया। रॉलिंस को बचाने इसके बाद केविन ओवेंस, सैमी ज़ेन और मैट रिडल आए। तगड़ा ब्रॉल फिर रिंग में देखने को मिला।

Backlash 2023 बहुत ही जबरदस्त होगा। द उसोज़ और सोलो सिकोआ का मुकाबला केविन ओवेंस, सैमी ज़ेन और मैट रिडल के साथ होगा। अभी तक इनकी राइवलरी को कंपनी ने शानदार अंदाज में बिल्ड किया है। वहीं सैथ रॉलिंस का मुकाबला ओमोस के साथ देखने को मिलेगा। फैंस को इन दोनों मैचों में बहुत मजा आएगा। ड्राफ्ट का समापन भी हो गया है। Backlash के बाद बहुत बदलाव देखने को मिलेंगे। सोलो सिकोआ और द उसोज़ ब्लू ब्रांड में ही काम करेंगे। वहीं सैमी ज़ेन, मैट रिडल और केविन ओवेंस को रेड ब्रांड में ड्राफ्ट किया गया है। सैथ रॉलिंस भी Raw में ही नज़र आएंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications