"मैं Roman Reigns के साथ कभी काम नहीं करूंगा" - टॉप WWE स्टार ने किया बड़ा दावा

WWE, Roman Reigns, Seth Rollins, Solo Sikoa,
क्या रोमन रेंस WWE में सैथ रॉलिंस के साथ दुश्मनी खत्म करेंगे? (Photo: WWE.com)

Seth Rollins Refused To Join Team: WWE Raw में इस हफ्ते रोमन रेंस (Roman Reigns) को छोड़कर असली ब्लडलाइन के सभी मेंबर्स मौजूद थे। इसके अलावा सोलो सिकोआ, टोंगा ब्रदर्स और जेकब फाटू भी रेड ब्रांड में दिखाई दिए। इन सभी का मकसद Survivor Series में WarGames मैच में अपनी टीम के लिए 5वां मेंबर ढूढ़ना था। ये दोनों ही ग्रुप रेड ब्रांड में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) को अपनी तरफ करने की कोशिश करते हुए दिखाई दिए। हालांकि, सैथ ने रोमन और उनके जैसे बनने की कोशिश करने वाले किसी शख्स के साथ काम करने से मना कर दिया। रॉलिंस WrestleMania XL के बिल्ड-अप के दौरान भी ब्लडलाइन की कहानी का हिस्सा हुआ करते थे।

Ad

इसके बाद उन्होंने WrestleMania XL में कोडी रोड्स की रोमन रेंस के खिलाफ जीत में अहम भूमिका निभाई थी। बता दें, सैथ रॉलिंस ने इस हफ्ते Raw में ब्रॉन्सन रीड के साथ ब्रॉल के बाद अगले हफ्ते के लिए उनके खिलाफ रीमैच बुक कराया था। इसके बाद सैमी ज़ेन ने बैकस्टेज सैथ को कंफ्रंट करके उन्हें रोमन रेंस का टीम जॉइन करने के लिए मनाने की कोशिश की। हालांकि, रॉलिंस ने रोमन के साथ आने से इंकार कर दिया। Raw के इसी एपिसोड में द आर्किटेक्ट का सोलो सिकोआ से सामना हुआ।

सोलो ने सैथ रॉलिंस को रोमन रेंस के खिलाफ लड़ाई में उनका साथ देने को कहा। सैथ ने कहा कि जब वो अगली बार रोमन के साथ रिंग में होंगे तो उन्हें स्टॉम्प हिट करेंगे। इसके बाद रॉलिंस ने सिकोआ का ऑफर ठुकराते हुए कहा कि वो रोमन रेंस जैसे बनने की कोशिश करने वाले किसी शख्स के साथ टीम नहीं बनाएंगे। वहीं, ट्राइबल चीफ, टॉप WWE स्टार द्वारा उनकी तरफ से WarGames मैच लड़ने से किए इंकार की वजह से नाखुश दिखाई दिए।

Ad

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस की अगले हफ्ते होगी हालत खराब?

सोलो सिकोआ को सैथ रॉलिंस का उनका ऑफर ठुकराना पसंद नहीं आया है। यही कारण है कि अगले हफ्ते Raw में सैथ vs ब्रॉन्सन रीड मैच में सोलो और उनके साथियों के दखल की संभावना काफी बढ़ चुकी है। इस स्थिति में ना केवल रॉलिंस की हार हो सकती है बल्कि उनपर सिकोआ की टीम द्वारा खतरनाक हमला हो सकता है। इस स्थिति में द आर्किटेक्ट को नए ब्लडलाइन के साथ राइवलरी आगे बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications