Seth Rollins Names Roman Reigns-Jon Moxley As Inductors: WWE में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) का बहुत बड़ा नाम है। रिंग में उनके काम की सभी तारीफ करते हैं। कई बड़ी उपलब्धियां वो हासिल कर चुके हैं। दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रह चुकी है। वो अपना हॉल ऑफ फेम करियर बना चुके हैं। इस सम्मान को पाने के लिए ही रेसलर्स कड़ी मेहनत करते हैं। हालांकि, हर किसी को ये चीज नहीं मिल पाती है। रॉलिंस ने इस बार बड़ा बयान दिया है। रॉलिंस का कहना है कि वो हर चाहते हैं कि रोमन रेंस और जॉन मोक्सली (WWE में डीन एंब्रोज) उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल करें।
WWE World में सैथ रॉलिंस ने हॉल ऑफ फेम को लेकर सवाल पूछा गया था। उन्होंने जवाब देते हुए कहा,
क्या हमें यकीन है कि मैं हॉल ऑफ फेम में शामिल हो जाऊंगा? मेरी पत्नी बैकी लिंच का नाम दिमाग में आता है। हमारे बीच प्रोफेशनल रिलेशन है लेकिन हमारा रिलेशन काफी पर्सनल भी है। मेरे दिमाग में रोमन रेंस और जॉन मोक्सली का नाम भी आता है। मैं इनसे काफी जुड़ा हुआ हूं। मुझे जवाब नहीं पता है। उम्मीद है कि ये अभी लंबा रास्ता तय करेगा। जब हम मंजिल पर पहुंचेंगे तो इसका पता लग जाएगा। कई उम्मीदवारों का होना अच्छा है।
WWE WrestleMania 41 में सैथ रॉलिंस का होगा बड़ा मैच
WrestleMania 41 में सैथ रॉलिंस की टक्कर रोमन रेंस और सीएम पंक से होगी। 19 और 20 अप्रैल को मेगा इवेंट का आयोजन होने वाला है। नाईट 1 के मेन इवेंट में फैंस को ट्रिपल थ्रेट मैच देखने को मिलेगा। इनकी राइवलरी में अभी तक रॉलिंस का अच्छा खासा दबदबा देखने को मिला है। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में रॉलिंस ने रेंस के ऊपर चेयर से हमला कर दिया था। इसके बाद उन्होंने पंक और रेंस दोनों को स्टॉम्प लगाया था।
मेगा इवेंट में सैथ रॉलिंस की जीत हो सकती है। पंक और रेंस को धोखा देकर रॉलिंस के साथ हेमन जा सकते हैं। इस चीज की संभावनाएं बहुत ज्यादा बन रही हैं। रॉलिंस ने भी हेमन से फेवर की मांग की है। देखना होगा कि मेनिया में क्या गुल खिलेगा।