"Roman Reigns से प्यार है"- ट्राइबल चीफ को WWE से बाहर करने वाले रेसलर का उमड़ा प्यार! बताई अपनी दिल की बात 

WWE दिग्गज रोमन रेंस और सीएम पंक पर सैथ रॉलिंस का बयान (Photos: WWE.com)
रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और सीएम पंक(Photos: WWE.com)

Seth Rollins on Roman Reigns and CM Punk: WWE रॉ (Raw) के हालिया एपिसोड में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और सीएम पंक के बीच शो की शुरुआत में जबरदस्त ब्रॉल हुआ। इसके बाद दोनों के बीच घमासान शो में आगे भी जारी रहा। हालांकि रॉलिंस को बाद में उनकी बस तक भेज दिया गया था। अब रॉलिंस ने कंपनी के एक शो में अपने दिल के राज खोले हैं। उन्होंने जहां रोमन रेंस को लेकर प्यार जाहिर किया है, तो वहीं सीएम पंक को लेकर बड़ा बयान दिया है। इसके चलते रॉलिंस vs पंक स्टोरी और मजेदार हो जाएगी।

Ad

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस ने डीन एम्ब्रोज के साथ मिलकर द शील्ड नाम के ग्रुप के रूप में Survivor Series 2012 के दौरान मेन रोस्टर डेब्यू किया था। 2014 में जहां रॉलिंस ने रेंस और एम्ब्रोज को धोखा देकर ग्रुप तोड़ दिया था, तो वहीं पंक ने जिस तरह से 2014 में WWE छोड़ने के बाद में उसको बुरा कहा, उसके चलते सैथ को पंक पसंद नहीं हैं।

हाल में Raw Recap नाम के शो के पहले एपिसोड में रॉलिंस ने बताया कि उन्हें रोमन रेंस से अब भी थोड़ा सा प्यार है। यह बात अलग है कि असली ट्राइबल चीफ इस समय सैथ की वजह से ही WWE से दूर हैं। उन्होंने कहा,

"मुझे रोमन रेंस से प्यार है। क्या मैं उस बात का समर्थन करता हूं जिसको वह मानते हैं? बिल्कुल नहीं। इसके बावजूद वो प्यार का बीज कहीं तो है। यह उसे और दर्दनाक बना देता है कि जब मैं उनसे मिलूंगा, तब उन्हें नुकसान पहुचाऊंगा। जहां तक बात है सीएम पंक की, तो वहां प्यार का कोई बीज नहीं है। वह जा चुका है। उन्होंने काफी समय पहले इसको खत्म कर दिया था। इसलिए यह नफरत साफ, और बिना किसी मिलावट के है। मेरे पास उनके लिए बस यही है।"

आप उनकी बातचीत यहां देख सकते हैं:

youtube-cover
Ad

WWE Raw के अगले एपिसोड में सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच होगा स्टील केज मैच

सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच ब्रॉल इस हफ्ते WWE Raw के एपिसोड में रुकने का नाम नहीं ले रहा था। रॉलिंस और पंक जहां शो की शुरुआत में लड़ते हुए नजर आए, तो वहीं यही मंजर बैकस्टेज भी जारी रहा। Raw जनरल मैनेजर एडम पीयर्स इस बात से तंग आ गए थे। जब रॉलिंस ने कहा कि वह इसको खत्म करना चाहते हैं, तो उनकी बात मानते हुए एडम ने अगले हफ्ते रॉलिंस और पंक के बीच स्टील केज मैच का हिस्सा बना दिया था।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications