WWE Royal Rumble 2022 में Roman Reigns के लिए Seth Rollins बिल्कुल सही प्रतिद्वंदी हैं

WWE SmackDown में इस हफ्ते रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस का हुआ आमना-सामना
WWE SmackDown में इस हफ्ते रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस का हुआ आमना-सामना

WWE SmackDown के अंत में इस हफ्ते जो हुआ उसे देखकर ये तय हो गया है कि रोमन रेंस के अगले प्रतिद्वंदी सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) होंगे। रॉयल रंबल (Royal Rumble) के लिए रोमन रेंस (Roman Reigns) के मैच का ऑफिशियल ऐलान अभी नहीं हुआ है। WWE द्वारा जल्द ही सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस के बीच इस पीपीवी के लिए मैच का ऐलान कर दिया जाएगा। WWE ने इस बात के पूरे संकेत इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में दे दिए है।

Ad
Ad

WWE में सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस का इतिहास जबरदस्त रहा है

अगर देखा जाए तो इस मैच का कोई महत्व नहीं बनता है क्योंकि दोनों अलग-अलग ब्रांड में काम कर रहे हैं। अगर SmackDown के रोस्टर को देखा जाए तो WrestleMania 38 के लिए रोमन रेंस को कोई तगड़ा प्रतिद्वंदी मिलना मुश्किल है। इस लिहाज से देखा जाए तो ब्रॉक लैसनर के साथ ही WrestleMania 38 में उनका मैच बनता है। Royal Rumble के हिसाब से भी देखा जाए रोमन रेंस का कोई शानदार प्रतिद्वंदी दूर तक नजर नहीं आ रहा है। ड्रू मैकइंटायर जरूर रोमन रेंस से टक्कर ले सकते थे लेकिन वो इंजरी के कारण बाहर चल रहे है। इन सभी फैक्ट्स पर बात की जाए तो सैथ रॉलिंस ही रोमन रेंस के लिए अच्छे प्रतिद्वंदी माने जाएंगे।

WWE ड्राफ्ट में पिछले साल सैथ रॉलिंस को ब्लू ब्रांड से रेड ब्रांड में डाल दिया गया था। फैंस को ये फैसला बहुत गलत लगा था क्योंकि सभी रॉलिंस और रोमन रेंस की राइवलरी एक बार फिर देखना चाहते थे। फेस के रूप में रोमन रेंस के असली प्रतिद्वंदी जैफ हार्डी थे लेकिन उन्हें रिलीज कर दिया गया है। बेबीफेस चार्ट पर नजर डाली जाए तो फिर न्यू डे, नाकामुरा और सिजेरो का नाम सामने आता है। न्यू डे की राइवलरी द उसोज के साथ चल रही है। इस राइवलरी की समझ सभी को आती है।

नाकामुरा के पास इस समय इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप है। इस लिहाज से देखा जाए तो वो मेन इवेंट में काम नहीं कर सकते हैं। सैमी जेन के खिलाफ जल्द ही वो अपना टाइटल भी डिफेंड करेंगे। सिजेरो का पिछले साल रोमन रेंस के साथ मुकाबला हो चुका है। सिजेरो को इस मैच में हार मिली थी। कुल मिलाकर देखा जाए तो ब्लू ब्रांड में बेबीफेस सुपरस्टार्स की कमी साफ नजर आ रही है।

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच पहले भी राइवलरी रह चुकी है। दोनों का इतिहास सभी को पता है। रेड ब्रांड में भी सैथ रॉलिंस हील का काम कर रहे हैं। WWE अब उन्हें ब्लू ब्रांड में लाकर रोमन रेंस के खिलाफ बेबीफेस रूप में बिल्ड करेगा। कुछ हद तक ये स्टोरी सही लग रही है। अगर ब्लू ब्रांड में कोई तगड़ा बेबीफेस मौजूद होता तो फिर रॉलिंस के साथ रेंस की स्टोरी किसी को समझ नहीं आती। रेड ब्रांड में इस समय तगड़े सुपरस्टार्स मौजूद है। ये सुपरस्टार्स मेन इवेंट में भी काम कर सकते हैं। रोमन रेंस की इतनी जल्दी हार नहीं होगी लेकिन सैथ रॉलिंस ये कारनामा कर सकते हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो रोमन रेंस के परफेक्ट प्रतिद्वंदी इस समय रॉलिंस नजर आ रहे हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications