पूर्व WWE चैंपियन ने Roman Reigns-CM Punk पर साधा निशाना, SmackDown को लेकर बड़ा ऐलान, दिग्गजों की बढ़ेंगी मुश्किलें?

WWE
फेमस स्टार ने दी बड़ी जानकारी (Photo: WWE.com)

Seth Rollins Addresses CM Punk-Roman Reigns: WWE SmackDown का आगामी एपिसोड बहुत ही जबरदस्त होने वाला है। रोमन रेंस (Roman Reigns) और सीएम पंक का वहां पर जलवा देखने को मिलेगा। मजेदार बात ये है कि सैथ रॉलिंस भी मौजूद रहेंगे। WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड में रॉलिंस ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वो सभी से ब्लू ब्रांड के शो में मिलेंगे। अब आप समझ सकते हैं कि कितना बवाल मचने वाला है। पंक और रोमन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Ad

WWE Raw के पिछले हफ्ते के एपिसोड में सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच स्टील केज मैच हुआ था। मुकाबला अच्छा जा रहा था लेकिन अचानक रोमन रेंस ने आकर रॉलिंस को केज से बाहर खींच दिया। रॉलिंस की इस वजह से जीत हो गई। हालांकि, इसके बाद रोमन ने रॉलिंस को स्पीयर, सुपरमैन पंच और स्टॉम्प से धराशाई किया। इतना ही नहीं रोमन ने रिंग में जाकर पंक को भी खतरनाक स्पीयर दिया।

Raw में सैथ रॉलिंस का सैगमेंट हुआ। फैंस ने उनका जोरदार अंदाज में स्वागत किया। रॉलिंस ने पहले रोमन रेंस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा वो रेंस को बहुत जल्द उनकी जगह दिखा देंगे। उन्होंने सीएम पंक को भी लकी लूजर कहा। रॉलिंस ने इसके बाद बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि SmackDown के आगामी शो में उनके दो फेवरेट लोग रोमन और पंक होंगे। रॉलिंस ने कहा कि उन्हें भी वहां जाना चाहिए।

Ad

WWE WrestleMania 41 के लिए हो सकता है बड़े मैच का ऐलान

WWE WrestleMania 41 की जद्दोजहद अब शुरू हो गई है। वहां पर रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच हो सकता है। SmackDown के एपिसोड में तीनों का आमना-सामना होगा। वहां पर जरूर तगड़ा ब्रॉल होने की पूरी उम्मीद है। इसके बाद मेनिया के लिए बड़े मुकाबले का ऑफिशियल ऐलान किया जा सकता है। रोमन काफी गुस्से में इस समय लग रहे हैं। उन्होंने पॉल हेमन के सामने पंक का भी बुरा हाल किया। मेगा इवेंट में हेमन द्वारा तगड़ा धोखा रेंस को मिल सकता है। ऐसा हुआ तो फिर आगे की स्टोरी भी बहुत ही मजेदार हो जाएगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications