43 साल के WWE रेसलर ने मौजूदा विमेंस चैंपियन को किया फ्लाइंग Kiss, साथी Superstar ने मजेदार प्रतिक्रिया देकर किया हैरान

Pankaj
WWE Raw में हुई थी मजेदार घटना
WWE Raw में हुई थी मजेदार घटना

Dominik Mysterio: WWE सुपरस्टार डॉमिनिक मिस्टीरियो (Dominik Mysterio) और रिया रिप्ली (Rhea Ripley) एक-दूसरे के प्रति बहुत पजेसिव हैं। जब कोई दूसरा सुपरस्टार उनका अनादर करता है तो दोनों को ये पसंद नहीं आता।

Ad

WWE Raw में शिंस्के नाकामुरा का मुकाबला डेमियन प्रीस्ट के साथ हुआ था। दोनों Money In The Bank में हुए मेंस लैडर मैच का हिस्सा भी थे। प्रीस्ट ने Money In The Bank ब्रीफकेस जीता था।

मैच के दौरान नाकामुरा रिंग के बाहर थे और उन्हें अंदर आने के लिए कुछ समय बचा था। उस दौरान नाकामुरा ने डॉमिनिक का मजाक उड़ाया। ये देखकर रिया रिप्ली नाराज हो गईं और वो डोम डोम के लिए आगे आईं।

Ad

रिंग में वापस आने से पहले नाकामुरा ने रिया रिप्ली को फ्लाइंग किस किया। डॉमिनिक को ये चीज पसंद नहीं आई, वो किस को पकड़ने के लिए आगे बढ़े और उसे वापस नाकामुरा की तरफ फेंक दिया। ये देखकर फैंस को भी मजा आया।

WWE WrestleMania 39 में रिया रिप्ली को मिली थी जीत

डॉमिनिक और रिया रिप्ली इस समय जजमेंट डे ग्रुप में काम कर रहे हैं। दोनों के लिए पिछले कुछ साल शानदार रहे हैं। रिप्ली को इस साल बहुत सफलता मिली। पहले मेंस रॉयल रंबल मैच उन्होंने जीता और फिर WrestleMania में अपना जलवा दिखाया। डॉमिनिक भी हील के रूप में अच्छा काम कर रहे हैं। फैंस उन्हें रिंग में बोलने नहीं देते हैं। एक बात तो तय है कि आने वाले समय में मिस्टीरियो को कंपनी द्वारा तगड़ा पुश दिया जा सकता है। ऐसा हुआ तो फिर ये अच्छी बात होगी। अगर उन्हें अच्छे से बिल्ड किया गया तो वो आने वाले समय में सबसे बड़े हील सुपरस्टार बन सकते हैं। रिया रिप्ली की वजह से भी डॉमिनिक को बहुत फायदा हो रहा है। अब देखना होगा कि उनका आगे का करियर किस अंदाज में चलेगा। रिप्ली का टाइटल रन भी इस समय अच्छा चल रहा है। इन दोनों के लिए कंपनी ने आगे कुछ अच्छा प्लान जरूर बनाया होगा। दोनों अब धीरे-धीरे कंपनी के बड़े सुपरस्टार बनते जा रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications