35 साल के WWE Superstar द्वारा रेसलिंग से संन्यास लेने के संभावित कारण का हुआ खुलासा, रिपोर्ट में अहम जानकारी आई सामने

WWE सुपरस्टार रिज हॉलैंड ने रेसलिंग से दूरी बनाई
WWE सुपरस्टार रिज हॉलैंड ने रेसलिंग से दूरी बनाई

Ridge Holland: WWE सुपरस्टार रिज हॉलैंड (Ridge Holland) ने एनएक्सटी (NXT) के हालिया एपिसोड में चौंकाने वाला ऐलान किया और कहा कि वह रेसलिंग से अनिश्चित काल के लिए दूरी बना रहे हैं। उन्होंने इससे अधिक कोई जानकारी नहीं दी लेकिन फैंस इनको लेकर थोड़े भावुक हो गए हैं।

Ad

रिज हॉलैंड ने NXT और मेन रोस्टर दोनों में काम किया हुआ है। वह शेमस और बुच के साथ ब्रॉलिंग ब्रूट्स भी काम कर चुके हैं। उनके इस प्रोमो के बाद फैंस काफी हैरान रह गए हैं। 35 साल के फेमस सुपरस्टार के प्रोमो को लेकर Fightful के कोरी ब्रेनन ने अहम अपडेट दिया है। उन्होंने कहा,

"इससे जुड़ी हुई जानकारी यह है कि रिज हॉलैंड कहीं नहीं जा रहे हैं। यह महज स्टोरीलाइन का हिस्सा है। यह बेहद बड़ी स्टोरी का हिस्सा है जिसे वह अगर कुछ महीने नहीं तो कुछ हफ्तों से तो कर ही रहे हैं। वह NXT में मौजूद रिज से जुड़ी हुई इस स्टोरीलाइन को काफी समय से करने का प्रयास कर रहे थे।"

Ad

कोरी ब्रेनन ने आगे बताया कि इसको लेकर बैकस्टेज कोई पुशबैक नहीं था। ऐसा बताया जा रहा है कि रिज इसको काफी कारणों से करना चाहते थे। रिज के प्रोमो के बाद उनकी प्रोफाइल को एक्टिव सुपरस्टार्स की लिस्ट से हटाकर Alumni में डाल दिया गया है।

WWE में रिज हॉलैंड ने अपना आखिरी मैच कब और किसके साथ लड़ा था?

रिज हॉलैंड ने अपना आखिरी इन रिंग मुकाबला NXT में शॉन स्पीयर्स के खिलाफ लड़ा था जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। दोनों सुपरस्टार्स के बीच यह मुकाबला 12 मार्च को हुए NXT के एपिसोड में देखने को मिला था। रिज इससे पहले मेन रोस्टर में द ब्रॉलिंग ब्रूट्स के ग्रुप का हिस्सा थे जिसमें वह शेमस और बुच के साथ थे।

इस ग्रुप ने काफी शानदार काम किया, लेकिन शेमस के चोटिल होने के बाद यह ग्रुप पूरी तरह बिखर गया। इनके जाने के बाद बुच और रिज कुछ समय तक साथ काम करने के बाद अलग हो गए थे। रिज जहां NXT का हिस्सा बन गए तो वहीं पीट डन ने अपने पुराने किरदार में वापसी की। उन्होंने ऐसा करके टायलर बेट के साथ न्यू कैच रिपब्लिक नाम की टैग टीम बना ली है। यह देखना दिलचस्प होगा कि रिज कब वापसी करते हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications