Pat McAfee: WWE SmackDown रोस्टर में इस समय कुछ बड़े सुपरस्टार्स काम कर रहे हैं। कुछ सुपरस्टार्स ने वापसी भी कर ली। अब 35 साल के पैट मैकेफी (Pat McAfee) भी वापसी के लिए तैयार नज़र आ रहे हैं। मैकेफी ने कमेंट्री में अपना जलवा दिखाया। इसके अलावा कुछ शानदार मुकाबले लड़कर उन्होंने फैंस का दिल जीता।सितंबर के बाद से WWE टीवी पर मैकेफी नज़र नहीं आए। ESPN गेमडे ऑफ कॉलेज फुटबॉल में नए रोल के साथ वो इसके बाद नज़र आए। वो इस समय WWE और ESPN के लिए अपना रोल निभा रहे हैं। कहा जा रहा है कि ट्रिपल एच ने उनसे थोड़ा टाइम लेने के बाद WWE में वापसी की बात कही।अब कॉलेज फुटबॉल का सीजन खत्म हो गया है। अब WWE में मैकेफी की वापसी तय लग रही है। SmackDown में कमेंट्री करते हुए वो बहुत जल्द फैंस को दिखेंगे।Wrestling News@WrestlingNewsCoThe end of college football season means Pat McAfee will be back in WWE soon.71057WWE रिंग में पिछला साल पैट मैकेफी के लिए शानदार रहा थाअब देखना होगा कि मैकेफी की WWE में कब वापसी होगी। कुछ ही हफ्तों मे शायद फैंस को बड़ा सरप्राइज देखने को मिल सकता है। मैकेफी के लिए साल 2022 बहुत ही शानदार रहा था। WrestleMania 38 में उनका मुकाबला ऑस्टिन थ्योरी के साथ हुआ था। इस मैच में उनकी जीत हुई थी। हालांकि इसके बाद विंस मैकमैहन ने उन्हें हराया था। पैट ने इन दोनों मुकाबलों में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। फैंस उनके मूव्स को देखकर खुश हो गए थे। रिंग में उन्हें फैंस ने बहुत चीयर किया था। इसके बाद SummerSlam में भी बैरन कॉर्बिन के साथ उनका मुकाबला हुआ था। इस मैच में भी उन्होंने जबरदस्त जीत हासिल की थी।अब WWE की जिम्मेदारी ट्रिपल एच के पास है। ट्रिपल एच हर किसी के टैलेंट को बहुत अच्छे से समझते हैं। उन्हें पता है कि पैट कमेंट्री के अलावा रिंग में एक्शन में भी जबरदस्त रहते हैं। पैट की वापसी होगी तो फिर उनका रोल भी इस बार अलग होगा। WWE का अगला बड़ा इवेंट Royal Rumble होगा। 28 जनवरी को इसका आयोजन होगा। यहां होने वाले मेंस रॉयल रंबल मैच में वो एंट्री कर सकते हैं।Nano (11-4)(22-13)@NanoSimpsPat McAfee and Michael Cole has been one of the best commentary teams ever3650349WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।