WWE SmackDown Timings Changed: WWE Crown Jewel 2024 बहुत ही शानदार रहा। शो में तगड़े मुकाबले देखने को मिले। रोमन रेंस (Roman Reigns) और द उसोज़ को करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस का मुकाबला शुरू ही नहीं हो पाया। हालांकि, दोनों के बीच तगड़ा ब्रॉल देखने को मिला। कोडी रोड्स ने भी गुंथर को हराकर Crown Jewel चैंपियनशिप अपने नाम की। खैर अब सभी की नज़रें SmackDown के एपिसोड पर टिकी होंगी। वहां पर बड़ा बवाल होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। WWE यूनिवर्स के लिए बड़ी खबर ये है कि ब्लू ब्रांड की टाइमिंग में बदलाव हो गया है। View this post on Instagram Instagram Postआप सभी जानते हैं कि SmackDown का प्रसारण दो घंटे होता है। WWE ने 7 अक्टूबर से साल 2024 के अंत तक होने वाले सभी Raw के शो भी दो घंटे के कर दिए हैं। इन दोनों वीकली शोज का प्रसारण USA Network पर होता है। खैर अभी तक SmackDown की टाइमिंग भारत में हर शनिवार को सुबह 5.30 से 7.30 बजे थी। 8 नवंबर, 2024 से होने वाले शो का टाइम अब बदल जाएगा। एपिसोड की शुरूआत सुबह 6.30 बजे से होगी और इसका अंत 8.30 बजे होगा। फैंस SmackDown का लाइव एक्शन सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर हिंदी, इंंग्लिश और तमिल-तेलुगु में देख सकते हैं। इसके अलावा Sportskeeda Hindi पर लाइव कमेंट्री को फॉलो कर सकते हैं।WWE SmackDown में सैमी ज़ेन को लेकर रोमन रेंस क्या फैसला लेंगे?ब्लडलाइन की राइवलरी इस समय शानदार चल रही है। WWE Crown Jewel में काफी बवाल हुआ था। वहां पर हुए सिक्स-मैन टैग टीम मैच के अंत के बाद भी नई ब्लडलाइन ने रोमन रेंस और द उसोज़ पर अटैक जारी रखा था। इनका साथ देने के लिए सैमी ज़ेन ने एंट्री की लेकिन सब गड़बड़ हो गया। उन्होंने गलती से रोमन को ही किक मार दी। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में उसोज़ और सैमी का सैगमेंट हुआ था। वहां पर जिमी उसो का गुस्सा देखने को मिला था। हालांकि, जे मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने ज़ेन को SmackDown के आगामी शो में आने के लिए कहा है। वहां पर रेंस भी मौजूदा रहेंगे। अब देखना होगा कि वो सैमी के खिलाफ क्या कदम उठाएंगे। View this post on Instagram Instagram Post