WWE Bad Blood में The Rock की वापसी पर खुलासा, नए ट्राइबल चीफ की गलती से मिले बड़े संकेत

WWE
WWE Bad Blood में द रॉक ने वापसी कर दिया सरप्राइज (Photo: WWE.com)

Solo Sikoa Giving Major Spoiler: WWE Bad Blood 2024 में रोमन रेंस (Roman Reigns) और कोडी रोड्स ने जेकब फाटू और सोलो सिकोआ के ऊपर शानदार जीत हासिल की। इस टैग टीम मुकाबले में जिमी उसो ने वापसी कर रोमन और कोडी की मदद की। रेंस और जिमी का धमाकेदार रीयूनियन देखने को मिला। रोमन अपने भाई से मिलकर भावुक हो गए थे। शो के बाद द रॉक ने भी एंट्री कर सभी को चौंका दिया। उनकी वापसी से संकेत मिलता है कि कंपनी का फ्यूचर द ग्रेट वन के साथ कुछ बदलावों को लिए तैयार है। खैर इस बीच सिकोआ ने एक बड़ा स्पॉइलर दे दिया है।

Ad

WrestleMania 40 के बाद रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में सोलो सिकोआ ने ब्लडलाइन की कमान संभालकर खुद को नया ट्राइबल चीफ बताया। उन्होंने जिमी उसो और पॉल हेमन को ग्रुप से बाहर का रास्ता दिखाया। टामा टोंगा, टांगा लोआ और जेकब फाटू को अपने नए फैक्शन में शामिल किया। SummerSlam 2024 में रेंस ने वापसी कर सिकोआ के ऊपर अटैक किया। इसके बाद से रेंस की राइवलरी सोलो और उनकी ब्लडलाइन से जारी है। इसमें कोडी रोड्स उनका साथ दे रहे हैं।

Bad Blood 2024 में किसी ने नहीं सोचा था कि द रॉक वापसी करेंगे। ऐसी अफवाहें हैं कि सोलो सिकोआ के धोखे के पीछे के वो रियल मास्टरमाइंड नहीं हैं। सिकोआ ने गलती से Bad Blood में एक स्पॉइलर दे दिया, जिससे लगभग इस बात की पुष्टि हो गई है। जब रॉक ने एंट्री की तो क्राउड के बीच खड़े होकर फैंस से बात करते हुए सोलो ने कहा कि ये सब प्लान का हिस्सा है। द फाइनल बॉस की वापसी से वो बिल्कुल भी हैरान नहीं हुए। इससे साफ पता चल रहा था कि उन्हें रॉक की एंट्री की जानकारी पहले से थी।

Ad

क्या WWE WrestleMania 41 में होगा रोमन रेंस और द रॉक के बीच मैच?

Bad Blood 2024 में एंट्री के बाद द रॉक ने कोडी रोड्स, रोमन रेंस और जिमी उसो को घूरकर देखा। उन्होंने कुछ इशारा भी किया लेकिन वो किसी को समझ नहीं आया। हो सकता है कि आगे जाकर रेंस के ऊपर रॉक टर्न लें। वहां से फिर WrestleMania 41 में दोनों के बीच ड्रीम मैच की नींव रखी जा सकती है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications