WWE Raw Netflix डेब्यू शो में Roman Reigns के मैच में हुआ चौंकाने वाला बदलाव, नई शर्त जुड़ने से दिग्गज की बढ़ी मुश्किलें?

WWE
WWE SmackDown में पॉल हेमन का हुआ सैगमेंट (Photo: WWE.com & X/ @SKWrestling_)

Paul Heyman Gets Big Role For Roman Reigns Match: 6 जनवरी, 2025 को WWE Raw का Netflix डेब्यू एपिसोड होने वाला है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहां पर रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच होगा, जिसमें ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला दांव पर है। खैर इससे पहले SmackDown के एपिसोड में पॉल हेमन ने एंट्री कर अपनी बात रखी। उनका सामना करने सिकोआ आए। उन्होंने आगामी मुकाबले को लेकर एक शर्त का खुलासा किया, जिसे सुनने के बाद हेमन के चेहरे के हाव-भाव बदल गए थे।

Ad
Ad

SmackDown के शो में पॉल हेमन ने आकर सोलो सिकोआ के ऊपर आरोप लगाए। हेमन ने कहा कि हमने सिकोआ को अगला ट्राइबल चीफ बनाने का प्लान बनाया था लेकिन उन्होंने इसका फायदा उठाया। हॉल ऑफ फेमर के अनुसार रोमन रेंस को 10 साल बाद सैथ रॉलिंस से बदला लेने का मौका मिला था और उन्होंने अपना काम किया। हेमन ने बताया कि कोडी रोड्स ने बड़े मौके के साथ रेंस को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीत ली। हेमन ने आगे कहा कि इसका फायदा उठाकर सिकोआ ने उला फाला पहन ली।

हेमन ने फिर ऐलान किया कि ट्राइबल कॉम्बैट मैच में रोमन रेंस की जीत होगी। पॉल इसके बाद जाने लगे लेकिन सिकोआ ने एंट्री की। इस बार उनके साथ टामा टोंगा और जेकब फाटू नहीं थे। उन्हें देखकर पॉल डर गए थे और उन्हें पुरानी बात याद आ गई थी। सिकोआ ने हेमन को एक फेवर दिया। उन्होंने कहा कि रोमन रेंस ट्राइबल कॉम्बैट मैच में जीत हासिल करेंगे तो पॉल उन्हें उला फाला पहनाकर ट्राइबल चीफ बना सकते हैं। सोलो ने ये भी कहा कि अगर वो मुकाबला जीतेंगे तो फिर हेमन को उन्हें उला फाला पहनाकर एक्नॉलेज करना होगा। साथ ही साथ हमेशा उनका वाइजमैन बनकर रहना होगा। सिकोआ ने बताया कि उसके बाद रेंस के पास कोई ऑप्शन नहीं होगा तो वो भी उन्हें एक्नॉलेज करेंगे।

Ad

क्या WWE Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में रोमन रेंस हासिल कर पाएंगे उला फाला?

पॉल हेमन ने तो हुंकार भर दी है कि रोमन रेंस ट्राइबल कॉम्बैट मैच में जीतेंगे। उनके लिए चीजें आसान नहीं होने वाली हैं। सोलो सिकोआ काफी मजबूत लग रहे हैं। रेंस ने अगर जीत हासिल नहीं की तो फिर उनके हाथ से ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला चली जाएगी। इतना ही नहीं अब तो वो पॉल हेमन को भी खो बैठेंगे। एक तरह से कहा जाए तो रेंस की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications