Solo Sikoa Sends Message Jey Uso: WWE Raw के एपिसोड में जे उसो (Jey Uso) और ब्रॉन ब्रेकर (Bron Breakker) के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला था। मेन इवेंट में हुआ यह मैच काफी जबरदस्त रहा और दोनों ने बवाल मचाया। सोलो सिकोआ और उनके ब्लडलाइन के चलते जे की बादशाहत का सिर्फ 28 दिनों में अंत हो गया। अब सोलो ने इस चीज पर चुप्पी तोड़ी है। WWE Raw में मेन इवेंट में चले जे उसो vs ब्रॉन ब्रेकर के अंतिम कुछ मिनट में सोलो सिकोआ और उनका ब्लडलाइन रिंगसाइड पर आया। उन्होंने यहां जे उसो को सपोर्ट करने और उनका साथ देने का प्रयास किया। हालांकि, जे उसो ने उनसे बहस की और बाद में उन्होंने जेकब फाटू पर डाइव भी लगाई। इसी बीच ब्रॉन ब्रेकर का स्पीयर गलती से सोलो सिकोआ पर भी लग गया। इन सभी चीजों के बाद जे उसो के लिए ब्लडलाइन ने मुश्किलें पैदा करनी शुरू कर दी। रेफरी का ध्यान स्टेज एरिया पर था और इसी बीच जेकब फाटू ने जे उसो पर हमला कर दिया। इसी का फायदा उठाकर ब्रॉन ब्रेकर ने स्पीयर लगाया और जीत दर्ज की। अब एक वीडियो सामने आया है, जहां सोलो बैकस्टेज जाते हुए अपने भाई जे उसो को धमका रहे हैं और बता रहे कि उन्हें पहले बात सुन लेनी चाहिए थी। सोलो ने चुप्पी तोड़ते हुए वीडियो में कहा, "आपको मेरी बात सुननी चाहिए थी। मैंने आपको बताने का प्रयास किया लेकिन अपने नहीं सूना। अब देखिए क्या हो गया। नो यीट!"आप नीचे WWE की सोशल मीडिया पोस्ट देख सकते हैं: View this post on Instagram Instagram PostWWE में नए ब्लडलाइन से लड़ने के लिए क्या जे उसो और रोमन रेंस आएंगे साथ?रोमन रेंस और जे उसो के बीच पहले चीजें ठीक नहीं रही हैं और इसी वजह से दोनों के बीच तगड़ी दुश्मनी देखने को मिली थी। जे बाद में रोमन से अलग हो गए और उनके मन में असली ट्राइबल चीफ के लिए कड़वाहट है। हालांकि, अब सोलो सिकोआ के ब्लडलाइन के कारण जे उसो चैंपियनशिप हार गए हैं और इसी ग्रुप के साथ रोमन रेंस की भी दुश्मनी चल रही है। ऐसे में हील स्टार्स से निपटने के लिए वो साथ आ सकते हैं। View this post on Instagram Instagram Post