Solo Sikoa Breaks Silence After SummerSlam Loss: WWE में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) पिछले कुछ महीनों से लगातार खुद को ट्राइबल चीफ बोल रहे थे और उन्होंने ब्लडलाइन फैक्शन को भी पूरी तरह से बदल दिया था। इसी बीच रोमन रेंस (Roman Reigns) की SummerSlam में वापसी ने चीज़ों को रोचक बना दिया है। अब समर के सबसे बड़े इवेंट में रोमन के कारण मिली हार के बाद सोलो ने चुप्पी तोड़ी है।सोलो सिकोआ ने टामा टोंगा द्वारा पोस्ट की गई नए ब्लडलाइन की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। इसी बीच उन्होंने कैप्शन में कुछ नहीं लिखा लेकिन वो इस चीज़ के संकेत दे रहे हैं कि वो अभी भी ट्राइबल चीफ हैं और तस्वीर में मौजूद सभी स्टार्स उनके साथ हैं। इस स्टोरी से यह भी पता चलता है कि वो अपने नए ब्लडलाइन के साथ रोमन से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वो SmackDown में रेंस से अपनी हार का बदला ले सकते हैं।आप नीचे सोलो सिकोआ की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं:सोलो सिकोआ की इंस्टाग्राम स्टोरी (Photo: Solo Sikoa Instagram)SummerSlam 2024 में कोडी रोड्स और सोलो सिकोआ के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए ब्लडलाइन रूल्स मैच देखने को मिला था। यह मुकाबला धमाकेदार रहा और कई दखल देखने को मिले। अंत में जब लग रहा था कि सोलो का पलड़ा भारी रहेगा, तब रोमन रेंस ने चौंकाने वाली वापसी की।उन्होंने आकर सोलो पर सुपरमैन पंच और स्पीयर लगाया। इसी चीज़ का फायदा कोडी रोड्स को मिला और उन्होंने अपना फिनिशर देकर सोलो को पिन किया और जीत हासिल की। रोमन के कारण सोलो के हाथ से अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनने का बड़ा मौका चला गया है। View this post on Instagram Instagram Postक्या WWE SmackDown में होगा सोलो सिकोआ और रोमन रेंस का कंफ्रंटेशन?WWE SmackDown के अगले एपिसोड के लिए रोमन रेंस की अपीयरेंस का ऐलान हो गया है। रोमन आखिरी बार ब्लू ब्रांड के शो में काफी महीनों पहले नज़र आए थे। अब उन्हें एक बार फिर अपने शो में देखना खास रहेगा। वो यहां आकर अपने ब्रेक पर जाने के कारण को लेकर बात कर सकते हैं और सोलो सिकोआ पर निशाना साध सकते हैं। बाद में सिकोआ अपने नए ब्लडलाइन के साथ आकर रोमन को कंफ्रंट कर सकते हैं। अगर इसी बीच ब्रॉल होता है, तो यह चौंकाने वाली बात नहीं होगी।