WWE: WWE में इस समय द ब्लडलाइन (The Bloodline) में पड़ रही फूट बड़े आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कुछ दिनों पहले सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने जिमी उसो (Jimmy Uso) पर अटैक कर दिया था, जिसके कारण पिछले हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) में जे उसो (Jey Uso) और सिकोआ के बीच अनबन देखी गई। अब सिकोआ ने जे की हरकतों पर बयान दिया है।SmackDown में जे को ऑस्टिन थ्योरी के खिलाफ यूएस चैंपियनशिप मैच मिला, जिसमें पहले जिमी उसो का इंटरफेरेंस देखा गया। वहीं जब सोलो सिकोआ ने एंट्री लेकर जिमी पर समोअन स्पाइक लगाने की कोशिश की, तब जे उसो ने उन्हें रोक लिया था। इस मोमेंट पर सिकोआ ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा:"क्या बकवास है?"Wrestle Times@Devendr13899677Solo Sikoa's one-word reaction to Jey Uso's actions on WWE SmackDown.Image 2: Solo Sikoa responds to Jey's actions on SmackDown1Solo Sikoa's one-word reaction to Jey Uso's actions on WWE SmackDown.Image 2: Solo Sikoa responds to Jey's actions on SmackDown https://t.co/qhDxVvAoWDआपको याद दिला दें कि द ब्लडलाइन के टूटने की शुरुआत Night of Champions 2023 में हुई, जहां गुस्से में आकर जिमी उसो ने रोमन रेंस को 2 सुपरकिक लगाई थीं। हालांकि इस स्टोरीलाइन में सोलो सिकोआ ने भी अपने सगे भाइयों के साथ आने के संकेत दिए, लेकिन बाद में उन्होंने अपना असली रंग दिखाते हुए जिमी उसो पर खतरनाक तरीके से अटैक कर दिया था।रिपोर्ट्स के अनुसार Roman Reigns और Solo Sikoa के बीच मैच का एंगल तैयार कर रही है WWERohit Pant@wrestle_chatterRoman Reigns Vs Solo Sikoa is Inevitable. Imagine Paul Heyman going against Roman Reigns after he gets kicked out from The Island of Relevancy.Wiseman of Solo Sikoa.This could be career defining moment for Solo Sikoa. And What better way to build Roman Reigns Vs Solo Sikoa… twitter.com/i/web/status/1…92636Roman Reigns Vs Solo Sikoa is Inevitable. Imagine Paul Heyman going against Roman Reigns after he gets kicked out from The Island of Relevancy.Wiseman of Solo Sikoa.This could be career defining moment for Solo Sikoa. And What better way to build Roman Reigns Vs Solo Sikoa… twitter.com/i/web/status/1… https://t.co/XQhBb0aGcrपिछले साल मेन रोस्टर डेब्यू के बाद सोलो सिकोआ को मजबूत दिखाया गया है। उसके बाद उन्हें केवल एक बार पिन या सबमिशन से हार मिली है, जो उन्हें कोडी रोड्स के हाथों मिली थी। सिकोआ ने रोमन के टाइटल रन को जारी रखने में अहम योगदान दिया है। वो सिकोआ ही थे, जिसने उन्हें WrestleMania 39 में कोडी रोड्स के खिलाफ मैच में हार के मुंह से बाहर निकाला था।एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया था कि इस स्टोरीलाइन में आगे चलकर सोलो सिकोआ, ट्राइबल चीफ को धोखा दे सकते हैं। कुछ हफ्तों पहले SmackDown में इस तरह के संकेत भी मिले क्योंकि एक सैगमेंट में रोमन रेंस, सिकोआ से जा टकराए थे। खैर फिलहाल दोनों अभी साथ हैं और उम्मीद की जा रही है कि वो टीम बनाकर Money in the Bank 2023 में द उसोज़ से भिड़ सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।