"झूठ बोला"- WWE SmackDown में मचे बवाल के बाद रोमन रेंस पर लगाए गए गंभीर आरोप, जानें क्या है पूरा मामला

Ujjaval
WWE SmackDown के बाद सोलो सिकोआ की आई प्रतिक्रिया (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown के बाद सोलो सिकोआ की आई प्रतिक्रिया (Photo: WWE.com)

Solo Sikoa Sends Message to Roman Reigns After SmackDown Attack: WWE में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) की जगह लेते हुए खुद को ट्राइबल चीफ बना लिया है। रोमन ने काफी पहले सोलो को उनके बाद अगला ट्राइबल चीफ घोषित किया था। हालांकि, सोलो ने ट्राइबल चीफ के पद पर खुद कब्जा कर लिया और रोमन को भी धमकी दी। यही कारण है कि रोमन अब उनके बड़े दुश्मन बन गए हैं। सोलो ने अपनी हालिया स्टोरी द्वारा फैंस को चौंका दिया है।

Ad

सोलो सिकोआ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की है। यह काफी पहले की तस्वीर है, जहां रोमन रेंस उन्हें गले लगा रहे हैं। इसी बीच सोलो सिकोआ ने कैप्शन में लिखा कि रेंस ने उनसे झूठ बोला। उन्होंने लिखा,

"आपने मुझसे झूठ कहा।"

आप नीचे पोस्ट में सोलो सिकोआ की इंस्टाग्राम स्टोरी देख सकते हैं:

Ad

WWE SmackDown में रोमन रेंस द्वारा पिटाई होने के बाद सोलो सिकोआ का इस तरह की स्टोरी पोस्ट करना हैरान करने वाला है। सोलो सिकोआ इस तस्वीर को डालकर शायद यह बताना चाह रहे हैं कि पहले रोमन ने उन्हें अगला ट्राइबल चीफ घोषित किया और जब उन्होंने वो स्पॉट ले लिया, तो रेंस उनके खिलाफ हो गए। सोलो का अपने भाई के कारण जरूर दिल टूटा है और इसी वजह से उन्होंने रेंस पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें झूठा बताया।

WWE SmackDown के एपिसोड में सोलो सिकोआ ने ही रोमन रेंस को ललकारा था

सोलो सिकोआ ने WWE SmackDown के मेन इवेंट में आकर प्रोमो कट किया। इसके पहले तक रोमन रेंस बिल्डिंग में भी नहीं थे लेकिन फिर नए ट्राइबल चीफ के बुलाने के बाद वो आ गए। उन्होंने आकर ब्लडलाइन के सदस्यों पर हमला किया। सोलो तो भाग गए लेकिन टामा टोंगा और टांगा लोआ पर रेंस का गुस्सा फूटा।

रोमन रेंस ने रिंग में टांगा लोआ को स्पीयर दिया और फिर रिंगसाइड पर बैरिकेड के करीब मौजूद टामा टोंगा पर भी स्पीयर लगाया। उन्होंने स्टील चेयर द्वारा रिंग में लोआ की हालत खराब कर दी। रोमन ने मैसेज दे दिया है कि सोलो ने उनसे पंगा लेकर गलती कर दी है और यह चीज़ उनपर भारी पड़ेगी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications