Solo Sikoa: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में धमाकेदार इन-रिंग डेब्यू करने के बाद सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) को चेतावनी दी है और बताया है कि अभी उनकी दुश्मनी का अंत नहीं हुआ है। दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए बताया कि वो किसी भी तरह से स्कॉटिश सुपरस्टार या किसी और से नहीं डरते हैं।WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ ने ड्रू मैकइंटायर को चेतावनी दीपूर्व NXT सुपरस्टार सोलो सिकोआ ने Clash at the Castle 2022 द्वारा मेन रोस्टर डेब्यू किया था। उन्होंने यहां रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर के मैच में इंटरफेयर किया था। उन्होंने अपने भाई रोमन रेंस को जीत दिलाने में मदद की थी। एक शॉकिंग डेब्यू के बाद फैंस जानना चाहते थे कि आखिर किस कारण से उन्होंने ट्राइबल चीफ की मदद की।SmakDown के एपिसोड में सोलो सिकोआ नजर आए। द उसोज़ और सैमी जेन ने उनका स्वागत किया और उन्होने आकर प्रोमो कट किया। उन्होंने यहां बताया कि परिवार की बात जब भी आएगी, वो आगे आएंगे। इसी वजह से उन्होंने रोमन रेंस की मदद की थी। बाद में पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर आए और सिकोआ पर हमला किया।King Shak@ElReyShak67The Bloodline stronger than ever, Solo Sikoa already feels like a star 🏽 #SmackDown15716The Bloodline stronger than ever, Solo Sikoa already feels like a star 🙌🏽 #SmackDown https://t.co/hndZ8QZZSrथोड़े समय बाद ड्रू मैकइंटायर ने सिकोआ को मैच के लिए चैलेंज किया और उन्होंने इसे स्वीकार किया। मेन इवेंट में सोलो का इन-रिंग डेब्यू देखने को मिला और उन्होंने स्कॉटिश सुपरस्टार को कड़ी टक्कर दी। हालांकि, अंत में कैरियन क्रॉस ने पीछे से आकर मैकइंटायर पर हमला किया। इसी वजह से मैच DQ द्वारा खत्म हो गया। खैर, सोलो ने सभी फैंस का दिल जीता। सिकोआ ने शो खत्म होने के कुछ घंटों बाद अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट द्वारा मैकइंटायर को चेतावनी दी और उनके खिलाफ फिर लड़ने के संकेत दिए। उन्होंने यह भी बताया कि वो किसी भी तरह से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा,"यह अभी खत्म नहीं हुआ है। तुम चेयर लाओ, तलवार लाओ। मैं किसी भी व्यक्ति या चीज़ से पीछे नहीं हटूंगा।"यह रहा उनका ट्वीट:Solo@WWESoloSikoaIt ain't over.Bring a chair.Bring a sword.I don't back down from nothing or nobody.60175सिकोआ ने अपने पहले ही मैच और प्रोमो द्वारा फैंस को प्रभावित किया है। देखकर लग रहा है कि वो बहुत जल्द ही अन्य सुपरस्टार्स के मुकाबले आगे निकल जाएंगे क्योंकि उनमें टैलेंट नजर आ रहा है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।