Stephanie Vaquer Debut: WWE NXT के हालिया एपिसोड में स्टैफनी वकेर (Stephanie Vaquer) ने अपना डेब्यू किया। उन्होंने मेन इवेंट सैगमेंट में अपीयरेंस देकर सभी को चौंका दिया। इसी बीच उन्होंने दो विमेंस स्टार्स को धमकी दे दी। आपको बता दें कि यह पहला मौका है, जब स्टैफनी किसी टीवी पर किसी WWE शो का हिस्सा बनी हैं। इसके पहले उन्होंने सिर्फ लाइव इवेंट में काम किया था।WWE NXT के अगले हफ्ते के एपिसोड के लिए फैंस बहुत उत्साहित हैं। CW Network पर यह डेवलपमेंटल ब्रांड का पहला शो होगा। यहां जूलिया का सामना रॉक्सेन परेज़ से NXT विमेंस चैंपियनशिप के लिए देखने को मिलेगा। इस मैच से पहले WWE ने इस हफ्ते NXT में जूलिया और परेज़ के बीच इन-रिंग प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। View this post on Instagram Instagram Postजूलिया ने इसी बीच खुद की तारीफ की और बताया कि वो NXT विमेंस चैंपियन बनेंगी। दूसरी ओर रॉक्सेन परेज़ ने टॉप हील की तरह प्रोमो कट किया और जूलिया को धमकी दी। जूलिया ने बताया कि वो ऐसी विमेंस स्टार हैं, जिनसे पूरी दुनिया में मौजूद रेसलर्स डरती हैं। इसी के बाद फैंस को स्टैफनी वकेर के डेब्यू के रूप में सरप्राइज मिला।स्टैफनी वकेर बड़ी स्क्रीन पर नज़र आई। उन्होंने इसी बीच रॉक्सेन परेज़ और जूलिया दोनों को धमकी दी। उन्होंने बताया कि वो NXT विमेंस चैंपियनशिप मैच के बाद इसके लिए चैलेंज करेंगी। यह परेज़ और जूलिया दोनों के लिए कड़ी चेतावनी है। स्टैफनी भी दुनिया की सबसे लोकप्रिय विमेंस स्टार्स में से एक हैं। उन्हें हराना भी आसान नहीं है। इसी वजह से वकेर अगर आते ही टॉप टाइटल के लिए चैलेंज करती हैं, तो यह काफी बड़ी बात होगी। चैंपियन के लिए जरूर मुश्किलें बढ़ेंगी। View this post on Instagram Instagram PostWWE में स्टैफनी वकेर ने लाइव इवेंट में काम किया है10 जुलाई 2024 को WWE ने ऐलान किया कि स्टैफनी वकेर ने उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। इसके बाद वो WWE के मेक्सिको में हुए दो लाइव इवेंट का हिस्सा बनीं। उन्होंने 13 और 14 जुलाई को हुए दोनों शोज़ में आईला डौन का सामना किया था और उन्हें हरा दिया था। हालांकि, अब जाकर WWE टीवी पर उनका आधिकारिक तौर पर डेब्यू हुआ है। देखना होगा कि टीवी पर उनका पहला मैच कब आएगा। View this post on Instagram Instagram Post