SummerSlam 2023 स्पेशल: 10 सबसे जबरदस्त मोमेंट्स जो WWE फैंस को जरूर देखने चाहिए

Ujjaval
WWE SummerSlam में बड़ी चीज़ें हुई
WWE SummerSlam में बड़ी चीज़ें हुई

SummerSlam 2023: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2023) इवेंट काफी जबरदस्त साबित हुआ। इस शो में शानदार मैच देखने को मिले थे और कुछ नतीजों ने सही मायने में फैंस को सरप्राइज कर दिया। शो के दौरान कुछ खास मोमेंट्स चर्चा का विषय बने। इस आर्टिकल में हम WWE SummerSlam 2023 इवेंट के 10 सबसे अच्छे और स्पेशल मोमेंट्स पर बात करेंगे, जो फैंस को जरूर देखने चाहिए।

Ad

WWE SummerSlam 2023 के 10 सबसे अच्छे मोमेंट्स

- SummerSlam में गुंथर और ड्रू मैकइंटायर के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच हुआ था। यहां मैकइंटायर जीत के करीब आ गए थे। इसी बीच गुंथर ने ड्रॉप किक लगाई और फिर पावरबॉम्ब दिया। इसपर मैकइंटायर ने किकआउट करके सभी को चौंका दिया।

youtube-cover
Ad

- रोंडा राउजी और शेना बैज़लर का MMA रूल्स मैच अच्छा रहा था। इसमें शेना बैज़लर ने अचानक राउजी पर किक लगाकर फैंस को चौंका दिया था। रोंडा रिंग के बाहर हो गई थीं।

youtube-cover
Ad

- रिकोशे ने लोगन पॉल के खिलाफ मैच में बवाल मचाया। उन्होंने सोशल मीडिया स्टार को हरिकेन नैकब्रेकर मूव दिया और इसपर फैंस की प्रतिक्रिया देखने लायक थी।

- बैटल रॉयल मैच के दौरान ओमोस डॉमिनेट कर रहे थे। इसी वजह से रिंग में मौजूद 8 रेसलर्स ने मिलकर ओमोस को एलिमिनेट कर दिया था।

youtube-cover
Ad

- सैथ रॉलिंस और फिन बैलर के वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल मैच के दौरान जजमेंट डे के सदस्य रिंगसाइड पर मौजूद थे। सैथ ने इसी बीच डॉमिनिक मिस्टीरियो को स्टॉम्प दिया। फिन ने फायदा उठाकर रिंग में अपना फिनिशर लगाया। इसपर रॉलिंस ने किकआउट करके चौंकाया।

youtube-cover
Ad

- जे उसो ने रोमन रेंस के खिलाफ ट्राइबल कॉम्बैट मैच में बवाल मचाया। उन्होंने इसी बीच ट्राइबल चीफ को रिंगसाइड पर मौजूद दो टेबल्स पर पटक दिया था।

- विमेंस टाइटल मैच के दौरान चोटिल बियांका ब्लेयर ने दोबारा रिंग में एंट्री की। उन्होंने यहां टॉप रोप से मूव लगाकर शार्लेट फ्लेयर को पिन किया। हालांकि, दिग्गज ने किकआउट करके चौंकाया।

youtube-cover
Ad

- कोडी रोड्स ने ब्रॉक लैसनर का सामना किया था और यहां जब रोड्स ने लैसनर को किमुरा लॉक में फंसाया था, तब फैंस की प्रतिक्रिया देखने लायक रही थी। लैसनर काफी संघर्ष करते हुए नज़र आए थे लेकिन लैसनर ने अंत में खुद को बचाया।

youtube-cover
Ad

- बियांका ब्लेयर के WWE विमेंस चैंपियन बनने के बाद Money in the Bank विजेता इयो स्काई ने कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन किया। वो इसी के साथ नई विमेंस चैंपियन बन गईं।

youtube-cover
Ad

- रोमन रेंस और जे उसो के मैच के अंतिम कुछ पल बेहतरीन रहे थे। इसी बीच जे जीत के करीब आ गए थे लेकिन अचानक जिमी उसो ने आकर अपने जुड़वां भाई को रिंग के बाहर खींचा। उन्होंने जे पर सुपरकिक लगाई। इसका फायदा रेंस ने उठाकर टाइटल रिटेन किया।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications