Bloodline Rules Match Announced SummerSlam 2024: WWE SummerSlam में कोडी रोड्स (Cody Rhodes) अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को सोलो सिकोआ के खिलाफ डिफेंड करेंगे। अभी तक इनकी राइवलरी को शानदार अंदाज में बिल्ड किया गया है। अब ये मुकाबला और भी तगड़ा होगी क्योंकि इसमें नई शर्त जोड़ दी गई है।SummerSlam से पहले SmackDown के अंतिम एपिसोड में कोडी रोड्स और सोलो सिकोआ का आमना-सामना हुआ। सिकोआ ने सभी को खुद से एक्नॉलेज करने के लिए कहा। कोडी ने अपनी बात रखी लेकिन कुछ ही देर बाद सिकोआ ने कहा कि उनके पास ज्यादा टाइम नहीं है।कोडी ने ये भी कहा कि उन्होंने रोमन रेंस को ब्लडलाइन रूल्स मैच में हराया है। सिकोआ ने इसके बाद बड़ा बयान देकर कहा कि रोमन कमजोर थे। सिकोआ ने कोडी को धमकी दी और SummerSlam में बवाल मचाने का दावा किया।इसके बाद सोलो सिकोआ के अन्य साथियों ने भी रिंगसाइड पर एंट्री की। कोडी ने सोलो से कहा कि क्या आप ब्लडलाइन रूल्स मैच चाहते हैं? रोड्स ने फिर टामा टोंगा, टोंगा लोआ और जेकब फाटू की बेइज्जती की। कोडी ने कहा कि वो SummerSlam में ब्लडलाइन रूल्स मैच के लिए तैयार हैं। सोलो ने भी उनकी इस चुनौती को स्वीकार किया।सोलो सिकोआ ने कोडी रोड्स को हराकर SummerSlam में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीतने का दावा किया है। कोडी ने भी कड़े तेवर दिखाकर सिकोआ का बुरा हाल करने को कह दिया है।। दोनों के बीच अब धमाकेदार मैच की पूरी उम्मीद लगाई जा रही है।WWE WrestleMania 40 में कोडी रोड्स को मिली थी शानदार जीतWrestleMania 40 में कोडी रोड्स और रोमन रेंस के बीच भी ब्लडलाइन रूल्स मैच हुआ था। इस मुकाबले में कितना बवाल मचा था आप सभी ने देखा। रोमन की तरफ से जिमी उसो, सोलो सिकोआ और द रॉक ने एंट्री की थी। वहीं कोडी की तरफ से जे उसो, जॉन सीना, सैथ रॉलिंस और द अंडरटेकर नज़र आए थे। रोड्स ने अंत में जीत हासिल की थी।SummerSlam में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है। दिग्गजों का जमावड़ा लग सकता है। रोमन रेंस के ऊपर सभी की नजरें रहेंगी। वो इस मुकाबले में वापसी कर फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं। एक बात तो तय है है कि ब्लडलाइन रूल्स मैच में इस बार फैंस को कुछ नया जरूर देखने को मिलेगा।