WWE SmackDown में The Bloodline की जीत के बाद आया अहम अपडेट, जानिए किस नाम से फेमस Superstars आगे करेंगे काम?

Ujjaval
WWE में नई टीम को लेकर अहम अपडेट आया
WWE में नई टीम को लेकर अहम अपडेट आया

Tama Tonga & Tanga Loa Team Name Revealed: WWE में द ब्लडलाइन फैक्शन लगातार चर्चा का विषय रहा है। रोमन रेंस के ब्रेक पर जाने के बाद सोलो सिकोआ ने ग्रुप की कमान संभाली है। उन्होंने टामा टोंगा और टांगा लोआ को अपने साथ शामिल कर लिया है। दोनों ने हालिया SmackDown में साथ काम किया था। अब उनकी टीम के नाम का खुलासा हो गया है।

Ad

Fightful Select ने टामा टोंगा और टांगा लोआ की टीम को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। NJPW और अन्य प्रमोशन्स में दोनों भाई Guerrillas of Destiny (GOD) नाम से काम करते थे। WWE में दोनों अपने पहले के रिंग नाम के साथ ही आए और इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ था। इसी वजह से लगा था कि उनकी टैग टीम का नाम भी WWE में वैसा ही होगा।

Fightful Select के अनुसार WWE में इन दोनों भाइयों की टीम को इंटरनली द ब्लडलाइन के नाम से ही जाना जा रहा है। वो NJPW वाले टैग टीम नाम के साथ काम नहीं करेंगे। SmackDown के हालिया एपिसोड में भी उनके पूर्व टैग टीम नाम का जिक्र नहीं हुआ और उन्हें ब्लडलाइन के तौर पर ही प्रस्तुत किया गया।

Ad

WWE SmackDown में टामा टोंगा और टांगा लोआ ने हासिल की बड़ी जीत

WWE SmackDown के एपिसोड में टामा टोंगा और टांगा लोआ का बड़ा मैच हुआ। दोनों ने स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स का सामना किया। मैच के पहले केविन ओवेंस और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स का ब्लडलाइन से ब्रॉल हुआ था। केविन ओवेंस और सोलो सिकोआ ब्रॉल करते हुए बैकस्टेज चल गए थे। उनके अलावा रिंगसाइड पर मौजूद स्टार्स के बीच ब्रॉल जारी रहा। बाद में स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स और ब्लडलाइन का मैच ऑफिशियल तौर पर शुरू हुआ।

यह मैच रेसलिंग के हिसाब से काफी अच्छा रहा। स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने ब्लडलाइन को कड़ी टक्कर दी। इन सभी चीज़ों के बावजूद टामा टोंगा और टांगा लोआ का डॉमिनेशन अलग लेवल पर रहा। अंत में टामा ने मोंटेज़ फोर्ड पर फ्लैटलाइनर मूव लगाकर पिन करते हुए जीत दर्ज की। ब्लडलाइन का इस मैच में पलड़ा भारी रहा। WWE ने अगले हफ्ते के लिए ब्लडलाइन से सैगमेंट का ऐलान कर दिया है। देखना होगा कि इसमें क्या बवाल मचता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications