WWE में The Bloodline और Matt Riddle की दुश्मनी पर एक नज़र: क्या Roman Reigns से बदला ले पाए फेमस Superstar?

Ujjaval
WWE में मैट रिडल और ब्लडलाइन की दुश्मनी बेहतरीन रही है
WWE में मैट रिडल और ब्लडलाइन की दुश्मनी बेहतरीन रही है

The Bloodline & Matt Riddle: WWE में द ब्लडलाइन (The Bloodline) ने लगातार डॉमिनेशन दिखाया है। उनकी सैमी ज़ेन (Sami Zayn) और केविन ओवेंस (Kevin Owens) के साथ दुश्मनी चर्चा का विषय रही है। फैंस का ध्यान इस स्टोरीलाइन पर ज्यादा था। दूसरी ओर मैट रिडल (Matt Riddle) भी लंबे समय से ब्लडलाइन से लड़ रहे थे और अब वो सैमी और केविन का साथ देकर समोअन फैक्शन के खिलाफ नज़र आ रहे हैं। इस आर्टिकल में हम मैट रिडल की ब्लडलाइन के साथ दुश्मनी पर एक नज़र डालेंगे।

Ad

WWE में Matt Riddle और The Bloodline की दुश्मनी पर एक नज़र

- Survivor Series 2021 में द ब्लडलाइन के उसोज़ का सामना RK-Bro से चैंपियन vs चैंपियन टैग टीम मैच में हुआ था। इस मैच में Raw टैग टीम चैंपियंस रैंडी ऑर्टन और मैट रिडल ने SmackDown ब्रांड के चैंपियंस द उसोज़ को हरा दिया था।

youtube-cover
Ad

- 11 अप्रैल 2022 को Raw में द उसोज़ ने RK-Bro को कंफ्रंट किया। उन्होंने यहां Raw और SmackDown टैग टीम टाइटल्स के यूनिफिकेशन के लिए RK-Bro को चैलेंज किया।

- मैट रिडल ने 15 अप्रैल 2022 को SmackDown में जिमी उसो को हरा दिया था। रिंगसाइड पर ऑर्टन ने जे उसो की हालत खराब कर दी थी।

- जे उसो और मैट रिडल के बीच 22 अप्रैल 2022 को सिंगल्स मैच हुआ। यहां रिडल ने रोलअप की मदद से जीत दर्ज की।

- 29 अप्रैल 2022 को SmackDown में एक कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट देखने को मिला। असल में यह WrestleMania Backlash 2022 में होने वाले टैग टीम मैच के लिए था। यहां उसोज़ और रोमन ने मिलकर रैंडी और रिडल की हालत खराब की। ड्रू मैकइंटायर ने आकर रोमन को कंफ्रंट किया और उन्हें भगाया।

- WrestleMania Backlash 2022 में द ब्लडलाइन ने RK-Bro और ड्रू मैकइंटायर को 6 मैन टैग टीम मैच में हराया था।

youtube-cover
Ad

- मैट रिडल ने 13 मई 2022 को SmackDown में ब्लडलाइन के साथ कंफ्रंटेशन के दौरान रोमन रेंस पर घुटने से अचानक हमला कर दिया था।

- द उसोज़ ने RK-Bro को 20 मई 2022 के SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस की इंटरफेरेंस का फायदा उठाकर हराया था। इसी के साथ वो अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस बन गए थे।

- मैट रिडल ने 23 मई 2022 को Raw में ब्लडलाइन को चेतावनी दी। इसी शो में रिडल ने स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के साथ टीम बनाकर उसोज़ और सैमी ज़ेन को हराया था।

- 30 मई 2022 को Raw में उसोज़ ने मैट रिडल और शिंस्के नाकामुरा को धराशाई करने की कोशिश की। हालांकि, उन्हें सफलता नहीं मिली। रिडल ने अंत में जबरदस्त RKO लगाया।

youtube-cover
Ad

- द उसोज़ ने सैमी ज़ेन की मदद से 3 जून 2022 को SmackDown में जीत दर्ज करके अपने टैग टीम टाइटल्स को रिटेन रखा था। बाद में रिडल ने ब्लडलाइन पर हमला किया।

- 6 जून 2022 को Raw में रिडल ने रोमन रेंस को चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया।

- मैट रिडल ने सैमी ज़ेन को SmackDown के 10 जून 2022 के एपिसोड में हराकर रोमन रेंस के खिलाफ टाइटल शॉट हासिल कर लिया था।

- अगले ही एपिसोड (17 जून 2022) में रोमन रेंस ने मैट रिडल को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल रिटेन रखा था। मैट यहां रेंस से बदला नहीं ले पाए।

youtube-cover
Ad

- रोमन रेंस और द उसोज़ ने 25 जुलाई 2022 को Raw में मैट रिडल और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स को हराकर बड़ी जीत हासिल की थी।

- मैट रिडल ने 10 अक्टूबर 2022 को Raw में रोमन रेंस को फिर से चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। रेंस ने इंकार किया। इसी शो में मैट रिडल ने सैमी ज़ेन को पराजित किया था।

- द उसोज़ और सोलो सिकोआ ने मिलकर 7 नवंबर 2022 को Raw में मैट रिडल और न्यू डे को पराजित किया था।

youtube-cover
Ad

- 5 दिसंबर 2022 को मैट रिडल ने सोलो सिकोआ पर जानलेवा हमला करके उन्हें बुरी तरह चोटिल कर दिया। महीनों तक मैट को एक्शन से दूर रहना पड़ा।

- सोलो सिकोआ और जे उसो ने 7 अप्रैल 2023 को SmackDown में सैमी ज़ेन पर जानलेवा हमला किया। मैट रिडल ने आकर ज़ेन को बचाया।

- 10 अप्रैल 2022 को मैट रिडल और सैमी ज़ेन की फ्लाइट लेट हो गई थी। द ब्लडलाइन ने फायदा उठाकर केविन ओवेंस पर हमला किया। ज़ेन और रिडल भागते हुए रिंग में आए और ओवेंस को बचाया।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications