WWE को पूर्व चैंपियंस ने लंबा इंतजार करने के बाद आखिर कहा अलविदा, फैंस के लिए बड़ा झटका?

..
टॉप NXT स्टार्स ने छोड़ा WWE को
टॉप NXT स्टार्स ने छोड़ा WWE को

WWE: WWE के लिए हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। पूर्व NXT यूके टैग टीम चैंपियंस रिप फाउलर (Rip Fowler) और जैगर रीड (Jagger Reid) अब दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी (WWE) का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने कंपनी को अलविदा कह दिया है और यह कई फैंस के लिए बड़े झटके की तरह है।

Ad

रिप फाउलर और जैगर रीड को WWE में Grizzled Young Veterans और द डायड के नाम से जाना जाता था। दोनों स्टार्स ने कई साल तक NXT UK में काम किया था और वो 230 दिनों तक NXT UK टैग टीम चैंपियंस बने रहने में कामयाब हुए थे। लगभग तीन साल पहले फाउलर और जैगर NXT में चले गए थे। इस दौरान दोनों स्टार्स The Schism ग्रुप का हिस्सा थे।

इस साल की शुरुआत में रिप फाउलर और जैगर रीड (द डायड) ने स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन (WWE) से रिलीज की मांग की थी लेकिन कंपनी इसके लिए राजी नहीं हुई थी। इस खबर के कुछ दिन बाद रिपोर्ट्स में बताया गया था कि द डायड अब अपने कॉन्ट्रैक्ट के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। पूर्व NXT यूके टैग टीम चैंपियंस ने अपना आखिरी मैच अगस्त में क्रीड ब्रदर्स के खिलाफ लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। Fightful Select ने अपनी हालिया रिपोर्ट में बताया कि डायड का कॉन्ट्रैक्ट अब खत्म हो चुका है। अब दोनों फ्री एजेंट हैं।

Ad

WWE हॉल ऑफ फेमर Booker T ने The Dyad के कंपनी छोड़ने पर जताई निराशा

WWE हॉल ऑफ फेमर और मौजूदा NXT कमेंटेटर बुकर टी ने अपने Hall of Fame पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा था कि द डायड उनके पसंदीदा रेसलर्स में से हैं। बुकर का मानना है कि द डायड या तो अपने देश इंग्लैंड जा सकते हैं, या AEW के साथ डील साइन कर सकते हैं। उन्होंने कहा,

"द डायड ने अपने कॉन्ट्रैक्ट के खत्म होने का इंतजार किया था। वो कंपनी को छोड़ रहे हैं। वो AEW में दिख सकते हैं। कभी भी कुछ भी हो सकता है। दोनों वापस यूके भी जा सकते हैं। दोनों मेरे पसंदीदा रेसलर्स हैं। मैं सोचता था कि उनके पास कुछ स्पेशल है, इसलिए वो अच्छे से आगे बढ़ रहे हैं। उनके जाने से निराशा हुई है।"

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications