"वो अच्छे इंसान नहीं हैं" - फेमस WWE स्टार का करारी हार के बाद पूर्व साथी पर फूटा गुस्सा

WWE Raw, The Miz, R-Truth,
द मिज़ को WWE Raw में जजमेंट डे का साथ मिल रहा है (Photo: WWE.com)

The Miz Angry Reaction After Loss: द मिज़ (The Miz) ने कुछ हफ्ते पहले WWE Raw में आर-ट्रुथ (R-Truth) को धोखा दिया था। इस हफ्ते रेड ब्रांड में इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच आखिरकार मैच देखने को मिला। इस मुकाबले का काफी जल्दी अंत हो गया। वहीं, इस मुकाबले के बाद मिज़ ने ट्रुथ पर हमला कर दिया था। अब ऑसम वन ने अपने साथी पर अटैक करने के कारण का खुलासा किया है।

Ad

आर-ट्रुथ मुकाबले में ऑसम-ट्रुथ की वेस्ट पहनकर उतरे थे और उन्होंने मैच से पहले द मिज़ से हाथ मिलाया था। जल्द ही, फाइनल टेस्टामेंट फैक्शन रिंगसाइड पर आ गई। इस वजह से मिज़ का मैच से ध्यान भटक गया। इसका फायदा उठाकर ट्रुथ ने उन्हें रोलअप के जरिए पिन करते हुए मैच जीत लिया। इसके बाद उन्होंने जीत का जश्न मनाते हुए द मिज़ और रेफरी को गले लगाया।

हालांकि, कैरियन क्रॉस ने आर-ट्रुथ को वहां से जाने नहीं दिया और उनके आदेश पर ट्रुथ को दोबारा रिंग में भेज दिया गया। इसके बाद द मिज़ ने अपने पूर्व साथी को स्कल क्रशिंग फिनाले देते हुए धराशाई कर दिया। मिज़ ने Raw Talk पर जेकी रेडमंड को इस हमले का कारण बताते हुए कहा कि आर-ट्रुथ अच्छे इंसान नहीं हैं। उन्होंने कहा,

"मैंने उनसे हाथ मिलाया जैकी। ऑडियंस ने मुझे ऐसा करने के लिए कहा था। मैंने उनकी आंखों में देखा, हम मैच लड़ने वाले थे। हम सेंट लुईस में बेहतरीन मैच देने वाले थे और इसके बाद हम अलग हो जाते। तब वो मजाकिया चीज़ें करते और मैं ग्रैंडस्लैम चैंपियन के रूप में काम करता जो कि मैं हूं। इसके बाद क्या हुआ जैकी? क्या एक अच्छा इंसान ऐसा करता है। मुझे नहीं पता था कि कैरियन क्रॉस आने वाले थे। आर-ट्रुथ ने मुझे रोलअप के जरिए पिन करके मैच जीता।"
Ad

WWE Raw में द मिज़ के लिए परेशानियां बढ़ सकती हैं

WWE Raw में आर-ट्रुथ को धोखा देने के बाद से ही द मिज़, Wyatt Sick6 के निशाने पर आ चुके हैं। बता दें, इस हफ्ते Raw में मिज़ vs ट्रुथ मैच के दौरान Wyatt Sick6 का लोगो स्क्रीन पर दिखाई दिया था। ऐसा लग रहा है कि यह खतरनाक फैक्शन जल्द ही द मिज़ पर अटैक करते हुए उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications