WWE के साथ अपने रिश्ते को लेकर पूर्व चैंपियन ने दिया बड़ा बयान, अफवाहों को किया खारिज

Ujjaval
द मिज़ अपनी एंट्रेंस के दौरान (Photo: WWE.com)
द मिज़ अपनी एंट्रेंस के दौरान (Photo: WWE.com)

The Miz Clarifies WWE Situation: कुछ दिनों पहले आर-ट्रुथ (R-Truth) ने ऐलान करके बताया था कि WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया है। इसके बाद ट्रुथ के कंपनी से सफर खत्म होने को लेकर अलग-अलग रेसलर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। इसी बीच अफवाहें सामने आई थी कि द मिज़ (The Miz) ने WWE को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया है और उनसे जुड़ी चीजें हटा दी हैं। हालांकि, अब मिज़ ने इसपर अपनी सफाई दी है।

Ad

द मिज़ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला। इसी बीच उन्होंने WWE के साथ उनके रिश्ते खराब होने की अफवाह पर बात की। मिज़ ने कहा कि WWE और उनके बीच अभी चीजें सही हैं। पूर्व आईसी चैंपियन ने बताया कि उन्होंने कभी भी WWE को X पर से अनफॉलो नहीं किया था और उनके बायो में पहले से ही WWE का जिक्र नहीं था। ऐसे में उन्हें लेकर जितनी भी अफवाहें सामने आई थी, वो एकदम झूठ है। उन्होंने पूरी तरह से इन्हें खारिज कर दिया।

आप नीचे पूरी वीडियो देख सकते हैं:

Ad

WWE में आर-ट्रुथ की हो चुकी है वापसी

द मिज़ और आर-ट्रुथ पहले टैग टीम के रूप में काम करते थे। वो एक-दूसरे के बेहद करीबी हैं। ट्रुथ के रिलीज की खबर के बाद मिज़ के WWE को अनफॉलो करने की अफवाह आई थी। फैंस यह मानकर चल रहे थे कि शायद ए-लिस्टर WWE का विरोध कर रहे है, या उनके रिश्ते कंपनी के साथ ट्रुथ के रिलीज के बाद खराब हो गए हैं। द मिज़ ने चीजें साफ कर दी और उनके दोस्त आर-ट्रुथ ने वापसी भी कर ली।

Money in the Bank 2025 के मेन इवेंट में टैग टीम मैच हुआ था। जॉन सीना और लोगन पॉल ने जे उसो और कोडी रोड्स का सामना किया। अंतिम मोमेंट्स में आर-ट्रुथ ने वापस आकर सीना पर चैंपियनशिप से हमला किया और उनकी हार का कारण बन गए। ट्रुथ का नजर आना एकदम हैरान करने वाला था। किसी को भी इसपर भरोसा नहीं हो रहा था। आर-ट्रुथ अब WWE में अपने असली नाम रॉन किलिंग्स से नजर आएंगे और इसके संकेत उनकी वापसी के बाद से मिलने लग गए हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications