'सही मौका...'- Bad Blood के बाद गायब चल रहे The Rock ने WWE फ्यूचर पर दिया अपडेट

WWE
WWE रिंग में कब होगी द रॉक की वापसी? (Photo: WWE.com)

The Rock Provided Major Update: WWE Bad Blood 2024 के अंत में द रॉक (The Rock) ने सरप्राइज एंट्री की थी। उन्होंने स्टेज एरिया से जिमी उसो, रोमन रेंस और कोडी रोड्स को घूरकर देखा। इसके बाद कुछ इशारे किए और चले गए। तब से अभी तक वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। उनकी वापसी को लेकर अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। सभी का कहना है कि Bad Blood के बाद उन्हें आना चाहिए था। हाल ही में Crown Jewel में सभी ने उनकी वापसी की उम्मीद लगाई गई थी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। अब खुद द ग्रेट वन ने अपने WWE स्टेटस को लेकर अपडेट प्रदान किया है।

Ad

रोड टू WrestleMania 40 के दौरान द रॉक ने अपने हील कैरेक्टर से खूब वाहवाही लूटी। उनके कुछ खास सैगमेंट हुए जो फैंस की यादों में आज भी ताजा हैं। WrestleMania 40 नाईट 1 में उन्होने रोमन रेंस के साथ मिलकर कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस को हराया था। वहीं नाईट 2 में रोमन और कोडी के बीच हुए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में उनकी दखलअंदाजी देखने को मिली थी। मेनिया के बाद हुए Raw के पहले एपिसोड में भी रॉक नज़र आए थे।

Bad Blood में जब द रॉक ने एंट्री की तो उसके बाद लगा था कि वो कुछ बवाल करेंगे। कई लोगों का मानना था कि सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन को वो ज्वाइन कर सकते हैं। खैर हाल ही में LADbible को द फाइनल बॉस ने इंटरव्यू दिया, जहां उन्होंने WWE में अपने फ्यूचर पर चर्चा की। WWE दिग्गज ने ये क्लियर किया है कि अगर सही मौका मिलता है तो वो कंपनी में वापस जाने के लिए हमेशा तैयार हैं। द रॉक के अनुसार,

जब भी वापस जाने का मौका मिलता है और ना केवल एपीयरेंस के लिए बल्कि कंपनी के विस्तार में मदद करने के लिए मैं हमेशा वापस जाता हूं। ये चीजें घरेलू और ग्लोबल दोनों जगह के लिए हैं। ये मेरे दायित्व का हिस्सा है, जिसे मैं खुशी से करता हूं।
Ad

WWE WrestleMania 41 में किसके साथ होगा द रॉक का मैच?

WrestleMania 41 में द रॉक का मुकाबला किसके साथ होगा ये सबसे बड़ा सवाल है। उम्मीद के मुताबिक वो इस मेगा इवेंट का हिस्सा जरूर बनेंगे। कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि कोडी रोड्स के साथ उनकी टक्कर हो सकती है। इसके अलावा कंपनी उनका मैच रोमन रेंस के साथ भी तय कर सकती है। आने वाले कुछ महीनों में कई चीजें उन्हें लेकर क्लियर हो जाएंगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications