4 सुपरस्टार्स जिन्हें ट्राइबल चीफ बनने के बाद Roman Reigns WWE में अपना अगला निशाना बना सकते हैं

Ujjaval
WWE दिग्गज रोमन रेंस दोबारा ट्राइबल चीफ बनेंगे? (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज रोमन रेंस दोबारा ट्राइबल चीफ बनेंगे? (Photo: WWE.com)

Stars Roman Reigns Can Target Becoming Tribal Chief: WWE Raw के Netflix डेब्यू के लिए फैंस उत्साहित हैं। इस शो में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच होगा। दोनों में से जीतने वाला स्टार ट्राइबल चीफ कहलाएगा। इस मैच का नतीजा किसी भी ओर जा सकता है लेकिन रोमन रेंस की जीत के चांस ज्यादा हैं। वो दोबारा उला फाला हासिल कर सकते हैं। इसके बाद उनकी कुछ स्टार्स के साथ दुश्मनी शुरू हो सकती है। इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें ट्राइबल चीफ बनने के बाद रोमन रेंस निशाना बना सकते हैं।

Ad

4- WWE दिग्गज द रॉक को निशाना बना सकते हैं रोमन रेंस

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस और द रॉक के बीच फैंस मैच देखना चाहते हैं। इसके लिए सभी उत्साहित हैं लेकिन रॉक हॉलीवुड स्टार हैं। उनके पास काफी कम समय रहता है और अभी उनके शेड्यूल को लेकर कई अलग-अलग तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। द रॉक के WrestleMania 41 का हिस्सा बनने के काफी चांस हैं। इसी वजह से WWE जरूर चाहेगा कि रोमन रेंस के खिलाफ आखिर उनका ड्रीम मैच देखने को मिल जाए। सोलो सिकोआ से ट्राइबल चीफ पद लेने के बाद रोमन रेंस प्रोमो कट करते हुए सीधा रॉक को निशाना बना सकते हैं। रोमन कह सकते हैं कि WrestleMania XL में भले वो आमने-सामने नहीं आ पाए लेकिन अब उनका मैच होना चाहिए। इसके बाद दोनों की दुश्मनी शुरू हो सकती है।

3- WWE में जेकब फाटू ने रोमन रेंस को काफी परेशान किया है

youtube-cover
Ad

जेकब फाटू ने WWE में डेब्यू के बाद से लगातार अच्छा काम किया है और उनका डॉमिनेंट अंदाज देखने को मिला है। बता दें कि जेकब फाटू ने ब्लडलाइन की स्टोरी में रोमन रेंस को सबसे ज्यादा परेशान किया है। वो ज्यादातर मौकों पर रेंस पर भारी पड़े हैं और सोलो सिकोआ के पास उनके कारण ही इतना आत्मविश्वास है। रोमन रेंस ट्राइबल चीफ बन जाते हैं, तो वो सोलो के साथी जेकब फाटू से खुद पर हुए हमलों का बदला लेना चाहेंगे। ऐसे में वो उन्हें निशाना बना सकते हैं। उनके बीच Saturday Night's Main Event या Royal Rumble 2025 में मैच कराया जा सकता है। यह मैच को बेहद पसंद आएगा।

2- WWE दिग्गज रोमन रेंस ले सकते हैं ड्रू मैकइंटायर से अपने साथियों की हालत खराब होने का बदला

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस Survivor Series WarGames 2024 के बाद से नज़र नहीं आए हैं। ड्रू मैकइंटायर ने इसी बीच असली ब्लडलाइन के सदस्यों की एक-एक करके हालत खराब की हुई है। उन्होंने जे उसो, जिमी उसो और सैमी ज़ेन पर अटैक किया है। मैकइंटायर ने इसी बीच रोमन रेंस से लड़ने के भी संकेत दिए हैं। दोनों के बीच फैंस मैच देखने के कयास लगा रहे हैं। ट्राइबल चीफ बनने के तुरंत बाद रोमन, मैकइंटायर को ललकार सकते हैं और उनसे असली ब्लडलाइन को निशाना बनाने का कारण पूछ सकते हैं। यहां से दोनों के बीच किसी बड़े शो के लिए सिंगल्स मैच बुक किया जा सकता है। फैंस को यह चीज काफी पसंद आएगी।

1- रोमन रेंस ट्राइबल चीफ बनने के बाद अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप दोबारा हासिल करना चाहेंगे

youtube-cover

रोमन रेंस के पास अप्रैल 2024 के शुरुआती समय तक ट्राइबल चीफ पद और अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप दोनों थी। कोडी रोड्स ने WrestleMania XL में उन्हें हराकर चैंपियनशिप जीत ली और सोलो सिकोआ ने बाद में उनका पद ले लिया। रोमन को अगर WWE को दोबारा डॉमिनेट करना है, तो उन्हें इन दोनों चीजों को हासिल करना होगा। ट्राइबल चीफ बनने के बाद रोमन रेंस अपना लक्ष्य अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को बना सकते हैं। कोडी ने रोमन की मदद की थी लेकिन फिर भी असली ट्राइबल चीफ ने क्लियर किया था कि वो बाद में अपने टाइटल के लिए दोबारा लड़ेंगे। ऐसे में ट्राइबल चीफ पद फिर हासिल करने के बाद रोमन के निशाने में कोडी रोड्स आ सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications