3 WWE दिग्गज जो रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच दुश्मनी खत्म करने की क्षमता रखते हैं 

WWE, Roman Reigns, The Rock, Solo Sikoa, Paul Heyman, Rikishi,
क्या कभी WWE में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच दुश्मनी खत्म हो पाएगी? (Photo: WWE.com)

Roman Reigns vs Solo Sikoa Rivalry End: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) के ब्रेक पर जाने के बाद सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने उनके साथ दुश्मनी की शुरूआत कर दी थी। देखा जाए तो सोलो ने पूरी तरह ब्लडलाइन को टेकओवर कर लिया है। यही नहीं, वो रोमन को वापस आने के लिए ललकार रहे हैं।

Ad

रेंस भी जल्द ही वापस आकर सिकोआ के साथ दुश्मनी आगे बढ़ा सकते हैं। कुछ ऐसे दिग्गज हैं जो चाहे तो ना केवल इस दुश्मनी को बढ़ने से रोक सकते हैं बल्कि इसे खत्म भी कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 WWE दिग्गजों का जिक्र करने वाले हैं जो रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच दुश्मनी खत्म करने की क्षमता रखते हैं।

3- क्या WWE दिग्गज पॉल हेमन वापस आने के बाद रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच दुश्मनी का अंत करेंगे?

Ad

सोलो सिकोआ ने पिछले महीने ब्लडलाइन के साथ मिलकर पॉल हेमन पर खतरनाक हमला कर दिया था और तभी से दिग्गज ब्रेक पर हैं। हालांकि, अगर हेमन ने सिकोआ को एक्नॉलेज किया होता तो वो उनपर कभी अटैक नहीं करते। देखा जाए तो पॉल दूसरों को अपनी बातों से प्रभावित करने में माहिर हैं।

WWE हॉल ऑफ फेमर, रोमन रेंस के साथ-साथ सोलो सिकोआ को भी काफी करीब से जानते हैं। यही कारण है कि अगर हेमन वापसी के बाद रोमन और सोलो के साथ एक साथ बैठकर बातचीत करते हैं तो वो इन दोनों के बीच झगड़े को सुलझा सकते हैं।

2- क्या रिकिशी WWE में वापस आकर अपने बेटे को बेहतर इंसान बनाएंगे?

Ad

रिकिशी रियल लाइफ ब्लडलाइन का हिस्सा हैं और वो कुछ मौकों पर WWE में वापस आने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। रिकिशी के तीन बेटे द उसोज़ और सोलो सिकोआ मौजूदा समय में कंपनी का हिस्सा हैं। अगर WWE दिग्गज वापस आकर सोलो सिकोआ को रोमन रेंस से दुश्मनी खत्म करने के लिए कहते हैं तो सोलो अपने पिता की बात शायद ही टालेंगे।

संभव है कि सिकोआ इसके बाद अपनी गलती मानकर रोमन रेंस के साथ सुलह कर सकते हैं। यही नहीं, रिकिशी WWE में वापसी होने की स्थिति में मौजूदा ट्राइबल चीफ की उनके भाई जिमी और जे उसो के साथ मनमुटाव को खत्म करने में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

1- WWE दिग्गज द रॉक की बात मानेंगे सोलो सिकोआ?

Ad

द रॉक का केवल WWE ही नहीं बल्कि ब्लडलाइन पर भी काफी प्रभाव है। जब रॉक ने दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी में वापसी की थी तो वो रोमन रेंस के होते हुए भी कुछ बड़े फैसले खुद लेते हुए दिखाई दिए थे। देखा जाए तो रोमन और सोलो सिकोआ दोनों ही फाइनल बॉस की काफी इज्जत करते हैं।

यही कारण है कि अगर द रॉक वापसी के बाद रेंस और सोलो की आपसी दुश्मनी खत्म करना चाहे तो उन्हें ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी। संभव है कि रॉक की एक मांग पर ही रोमन रेंस और सिकोआ दुश्मनी भुलाकर एक साथ आने का फैसला कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications