WWE Bad Blood में वापसी के बाद The Rock ने तोड़ी चुप्पी, तस्वीरें शेयर कर दिया खास संदेश

WWE
WWE दिग्गज द रॉक ने हाल ही में की थी वापसी (Photo: WWE.com)

The Rock Shares Photos: हाल ही में हुए WWE Bad Blood 2024 का अंत बहुत चौंकाने वाला रहा। WWE दिग्गज द रॉक (The Rock) ने वापसी करते हुए सभी को हैरान कर दिया। उनकी एंट्री की उम्मीद किसी को नहीं थी। उन्होंने स्टेज से कोडी रोड्स, रोमन रेंस और जिमी उसो को घूरकर देखा। इसके अलावा उन्होंने कुछ इशारे भी किए। द ग्रेट वन ने अब Bad Blood की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने कैरेक्टर ब्रेक करते हुए फैंस को खास संदेश भी दिया है।

Ad

WrestleMania XL में इस साल द रॉक ने जबरदस्त काम किया था। नाईट 1 में उन्होंने रोमन रेंस के साथ मिलकर कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस का सामना किया। वहीं नाईट 2 में वो रोमन और कोडी के बीच हुए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में भी दिखाई दिए। मेनिया के बाद रेड ब्रांड के पहले एपिसोड में कोडी और रॉक का सैगमेंट हुआ था। वहां पर द फाइनल बॉस ने कहा था कि वो बहुत जल्द कोडी के लिए वापसी करेंगे। पिछले कुछ महीनों से उनकी वापसी की अटकलें तेज हो गई थीं। आखिरकार Bad Blood में उन्होंने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया।

द रॉक ने इंस्टाग्राम पर Bad Blood की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने बैकस्टेज की भी कुछ फोटोज अपलोड की हैं जो शायद ही किसी ने देखी होंगी। द ग्रेट वन ने कैप्शन में लिखा,

मुझे बहुत मजा आ रहा है। आप सभी को प्यार और धन्यवाद।

Ad

WWE SmackDown में द रॉक की नहीं हुई एंट्री

सभी को लगा था कि Bad Blood में वापसी के बाद WWE SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में द रॉक नज़र आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यहां तक कि उनका जिक्र तक नहीं किया गया। ये थोड़ा चौंकाने वाली बात देखने को मिली। WWE टीवी पर अब अगली बार वो कब दिखेंगे इसके बारे में क्लियर जानकारी नहीं है। उनके अगले कदम के बारे में अब सभी जानना चाहते हैं। वो रोमन रेंस के ऊपर टर्न लेकर सोलो सिकोआ के साथ जा सकते हैं। ये भी हो सकता है कि वो कोडी रोड्स को वन-ऑन-वन मैच के लिए चुनौती दें। इनमें से कोई भी संभावना प्रकट हो सकती है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications