The Rock ने WWE में वापसी कर फैंस को 2025 की शुरुआत में दिया तोहफा, अपने दुश्मन को गले लगाकर सभी को किया हैरान

WWE
WWE में द रॉक ने की वापसी (Photo: WWE.com & X/@SKWrestling_)

The Rock Returns: WWE रॉ (Raw) के Netflix डेब्यू शो की शुरुआत धमाकेदार रही। द रॉक (The Rock) ने जबरदस्त अंदाज में वापसी कर सभी को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया। उन्हें देखते ही फैंस खुश हो गए थे। एक नए लुक में द ग्रेट वन ने इस बार एंट्री की। उन्होंने आते ही कुछ फैंस को गले लगाया और कमेंटेटर्स से हाथ मिलाया। इस दौरान उनकी मां और बेटियां भी मौजूद थीं।

Ad
Ad

द रॉक ने इस बार कुछ अलग चीजें करके सभी को चौंका दिया है। उन्होंने रिंग में आकर सभी को धन्यवाद कहा। उन्होंने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स का समर्थन किया। ये थोड़ा हैरान कर देने वाला पल था। आप सभी जानते हैं कि कोडी और रॉक एक-दूसरे के तगड़े दुश्मन हैं। पिछले साल WWE WrestleMania XL में दोनों की टक्कर हुई थी। इतना ही नहीं द ग्रेट वन ने कोडी को रिंगसाइड में गले भी लगाया। सभी को लगा था कि वो उन्हें लेकर कड़वी बातें कहेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Ad

द रॉक ने अपने भाई रोमन रेंस को भी एक्नॉलेज किया। उन्होंने कहा कि रोमन ट्राइबल चीफ ही नहीं बल्कि असली ट्राइबल चीफ हैं। उन्होंने ट्राइबल कॉम्बैट मैच देखने की बात भी कही। उन्होंने खुद को समोआ का हाई चीफ बताया। द ग्रेट वन ने इस बार ज्यादा कुछ नहीं किया। उन्होंने साधारण तरीके से अपनी बात रखी और चले गए। WrestleMania 41 को लेकर भी रॉक ने कोई संकेत नहीं दिए। अब देखना होगा कि आगे जाकर रॉक की क्या प्रतिक्रिया सामने आएगी। WWE द्वारा जरूर उन्हें लेकर कोई ना कोई बड़ा अपडेट दिया जाएगा।

WWE Bad Blood के बाद पहली बार नज़र आए द रॉक

पिछले साल अक्टूबर में हुए Bad Blood प्रीमियम लाइव इवेंट के अंत में द रॉक ने अचानक एंट्री की थी। उन्होंने आकर रोमन रेंस, कोडी रोड्स और जिमी उसो को घूरकर देखा, इसके बाद उन्होंने कुछ इशारे किए और चले गए थे। तब से द ग्रेट वन की एंट्री का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। Survivor Series 2024 में उनके आने की उम्मीदें की जा रही थीं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। साल 2025 की शुरुआत में रॉक ने WWE रिंग में आकर अब सभी को खुश कर दिया है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications